होती रही मांग, जुबली वेल चौक पर नहीं खुला पुलिस पिकेट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2016 5:04 AM
मुंगेर : कटिहार में दिन-दहाड़े आभूषण दुकान में डाका के बाद मुंगेर के सर्राफा व्यवसायी दहशत में हैं. उन्हें भय है कि मुंगेर में भी अपराधी कभी भी कटिहार वाली घटना को अंजाम दे सकते हैं. हाल के दिनों में मुंगेर के बढ़े आपराधिक घटनाओं ने सर्राफा व्यवसायी की नींद उड़ा दी है. पुलिसिया लापरवाही […]
मुंगेर : कटिहार में दिन-दहाड़े आभूषण दुकान में डाका के बाद मुंगेर के सर्राफा व्यवसायी दहशत में हैं. उन्हें भय है कि मुंगेर में भी अपराधी कभी भी कटिहार वाली घटना को अंजाम दे सकते हैं. हाल के दिनों में मुंगेर के बढ़े आपराधिक घटनाओं ने सर्राफा व्यवसायी की नींद उड़ा दी है. पुलिसिया लापरवाही से भी वे काफी आहत हैं. आभूषण दुकानदारों को अब सुरक्षा की चिंता सताने लगी हैं.
कुछ सर्राफा व्यवासियों से सुरक्षा मुद्दे पर जब बात की गयी तो उसके चेहरे पर दहशत साफ दिख रही थी. बुलियन मर्चेंट एसोसिएशन मुंगेर की और से एक वर्ष पूर्व तत्कालीन एसपी वरुण कुमार सिन्हा को ज्ञापन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी थी. उनसे कहा गया था कि जुबली बेल चौक पर स्थायी पुलिस पिकेट खोला जाय. ताकि स्वर्ण व्यवसायी को सुरक्षा प्राप्त हो सके. लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई और सुरक्षा जस का तस भगवान भरोसे ही रह गया.
एक बार फिर जुबली वेल पर स्थायी पुलिस पिकेट खोलने की मांग उठने लगी है. व्यवसायियों का कहना है कि यदि ऐसा होता है तो निश्चित रूप से अपराध की घटनाओं में कमी आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










