आरा में पुलिस का एक्शन, आपसी विवाद मामले में 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीर
Arrah News: भोजपुर के आरा में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर सनदिया गांव से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की जांच और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.
Arrah News: (आशुतोष पाण्डेय) भोजपुर जिले के आरा में जमीनी विवाद को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर सनदिया गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की घटना हुई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए भोजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, इससे पहले भी इसी मामले में 8 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. इस तरह अब तक कुल 16 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
पुलिस की सख्ती
भोजपुर पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है.
पुलिस ने साफ किया है कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
गिरफ्तार आरोपियों में विकास कुमार उर्फ ओम, विद्या शंकर आजाद उर्फ बबुआ, सुमित कुमार सिंह, सूरज कुमार उर्फ आर.एस., रंजन कुमार उर्फ रॉकी कुमार, कृष्णमुरारी कुमार, दीपक कुमार और एजी राज कुमार शामिल हैं.
आम लोगों से अपील
पुलिस ने आम लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है. साथ ही कहा है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लें और अफवाहों से दूर रहें.
Also Read: कैमूर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, दो छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










