दस लाख छिनतई : जेल में बंद अपराधियों से पूछताछ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2016 1:44 AM

विज्ञापन

मुंगेर : 10 लाख छिनतई मामले में प्राप्त वीडियो फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. संदिग्धों की तस्वरें मुंगेर पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी डाला और पुलिस ने जेल में बंद अपराधियों से भी पुछताछ की. लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस अधीक्षक आशीष […]

विज्ञापन

मुंगेर : 10 लाख छिनतई मामले में प्राप्त वीडियो फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. संदिग्धों की तस्वरें मुंगेर पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी डाला और पुलिस ने जेल में बंद अपराधियों से भी पुछताछ की. लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.

पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के निर्देश पर छिनतई मामलों के उद‍्भेदन के लिए बनायी गयी पुलिस टीम के सदस्यों ने शुक्रवार जेल पहुंच कर गहन पूछताछ की. अपराधियों को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एवं अन्य सीसीटीवी कैमरा से प्राप्त वीडियो फुटेज एवं तस्वीर दिखाया गया. अपराधियों से वीडियो फुटेज में दिख रहे संदिग्धों के संबंध में पूछा गया. लेकिन अपराधी संदिग्धों की पहचान करने से इनकार कर दिया.
जिसके बाद पुलिस की परेशानी काफी बढ़ गयी. क्योंकि सोशल मीडिया पर संदिग्धों की तस्वीर पोस्ट होने के बावजूद अब तक उसका कोई परिणाम सामने नहीं आ पाया है. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि संदिग्ध युवकों की पहचान को लेकर पुलिस जेल में बंद अपराधियों से पूछताछ की. लेकिन किसी भी अपराधी ने संदिग्धों की पहचान नहीं की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन