Motihari: खांसी के मरीज को एंटी रैबीज वैक्सीन देने के मामले का सीएस ने की जांच
Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 02 Dec 2025 6:01 PM
खांसी के मरीज को एंटी रैबीज वैक्सीन देने के मामले में सीएस ने संग्रामपुर सीएचसी का जांच किया.
Motihari: संग्रामपुर. खांसी के मरीज को एंटी रैबीज वैक्सीन देने के मामले में सीएस ने संग्रामपुर सीएचसी का जांच किया. मंगलवार को सीएस रविभूषण श्रीवास्तव ने सभी कर्मी से पूछताछ की. किसने मरीज का पुर्जा काटा,किसने दवा लिखी और किसने सुई लगाई. पुर्जा पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पंकज कुमार का इलाज कर्ता के जगह नाम लिखा था, लेकिन उन्होंने मरीज की जांच की ही नहीं थी. सीएस को बताया गया कि एक चतुर्थ वर्गीय कर्मी के द्वारा सुई लगाई गई है. जबकि एक अन्य चिकित्सक के द्वारा दवा लिखने की बात आ रही है.अधिकारी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसपर निश्चित रूप से कड़ी करवाई होनी तय है. इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पंकज के द्वारा सीएचसी के कई कर्मियों पर साजिश करने का गंभीर आरोप लगाया है. सीएचसी में कई तरह की अनियमितताएं हैं, जिनपर प्रभारी जल्द ही अंकुश लगाने का आश्वासन दिए हैं. सीएचसी के अगल बगल संचालित दर्जनों अवैध क्लीनिक,जांचघर और अल्ट्रासाउंड पर कब लगाम लगेगा, इसपर सीएस ने कहा कि जल्द ही छापेमारी की जाएगी. अभी कागजी प्रक्रिया हो रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










