नगर निगम बैठक में गतिरोध, 45 में से 43 पार्षदों ने छोड़ा सदन

Updated:
विज्ञापन
Saran News

बोर्ड बैठक का विरोध करते पार्षद और सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी का स्वागत करते अधिकारी

Saran News : छपरा: बोर्ड बैठक विवादित, पार्षद बाहर, सांसद ने अधिकारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन

Saran News (संजय भारद्वाज) : दो घंटे विलंब से भी नगर निगम की बोर्ड की बैठक जब नहीं शुरू हो पाई तो सदन में मौजूद 45 में से 43 पार्षदों ने बवाल काट दिया. बैठक का बहिष्कार करते हुए सभी बाहर निकल गए और सड़क पर महापौर और नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. वार्ड पार्षदों ने कहा कि महापौर और नगर आयुक्त वीआईपी कल्चर के शिकार हो गए हैं. पार्षदों की उपस्थिति को महत्व नहीं देते हुए बैठक में एक-एक करके दोनों आए और वापस चले गए इससे हम लोगों के सम्मान को ठेस पहुंचा है. हालांकि बाद में महापौर ने भी बैठक की अगली तिथि निर्धारित करने की बात करते हुए पार्षदों को मनाने का प्रयास किया.

बैठक में देरी और फिर बिना चर्चा लौटे अधिकारी, पार्षदों का फूटा गुस्सा

नगर निगम बोर्ड के पार्षदों को नगर आयुक्त ने पत्र के माध्यम से 2:00 दिन में डीआरडीए सभागार में आमंत्रित किया था. पार्षद रामाकांत सिंह उर्फ डब्लू ने बताया कि वे लोग 1:30 बजे ही सभागार में पहुंच गए थे. 3:10 तक बैठक शुरू होने का इंतजार करते रहे. पर बैठक शुरू नहीं हुई. सिटी मैनेजर से अनुरोध किया गया की विलंब हो रहा है इसकी जानकारी में नगर आयुक्त और महापौर को दे. महापौर और नगर आयुक्त सभागार में आए और तुरंत वापस चले गए जिससे पार्षदों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने बवाल काट दिया. 45 में से 43 पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए महापौर और नगर आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

बैठक शुरू होने से पहले ही पार्षदों का गुस्सा फूटा

पार्षद रमाकांत सिंह उर्फ डब्लू, राजू श्रीवास्तव, नरगिस बानो, श्याम कुमार, शंभू बैठा, हेमंत कुमार राज, श्वेता पांडे ,संतोष कुमार बग्गा ,सुशील सिंह, सुनीता देवी , संजना सिंह, प्रहलाद राम, गुड़िया देवी, अजय कुमार ,सुजीत कुमार मोर, संतोष कुमार उर्फ मंटू जी, शुभी देवी, लालमति देवी, सायरा खातून ,आसमा खातून, नाजिया सुल्तान, रेशमा खातून, रीना कुमारी ,चंद्रदीप कुमार राय ,आरती देवी, सीता देवी, निर्मला देवी, उषा देवी ,मीना देवी, किरण देवी, संजीव कुमार बोधा ,सोनी देवी, संध्या देवी, कुंती देवी और अन्य पार्षद शामिल थे.

सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी पहुंचे लेकिन पार्षद अनुपस्थित

नगर निगम की बोर्ड की बैठक में सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी भी शामिल होने पहुंचे. हालांकि तब तक पार्षद जा चुके थे. इसके बाद सांसद ने अधिकारियों और महापौर के साथ निगम क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. साथी अन्य नगर निकायों में चल रहे विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी ली आवश्यक दिशा निर्देश दिया. महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने बताया कि पार्षदों की बहिष्कार के वजह से बोर्ड की बैठक नहीं हो पाई है नई तिथि तय की जाएगी और फिर बैठक आयोजित की जायेगी.

Also Read : मैरवा नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के गठन की प्रक्रिया पूरी

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन