मैरवा नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के गठन की प्रक्रिया पूरी

विजेता को सर्टिफिकेट देते वक्त की तस्वीर
Siwan News : नगर पंचायत के विकास को नई दिशा देने का नवनिर्वाचित सदस्यों का संकल्प
Siwan News (राजन) : मैरवा नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति का चुनाव बुधवार को प्रखंड सभागार में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. यह चुनाव जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और एसडीएम आशुतोष कुमार गुप्ता के देखरेख में कराया गया. चुनाव में तीन पदों के लिए कुल सात प्रत्याशी मैदान में थे.सदस्य संख्या 1 के लिए सूरज कुमार को 7 वोट, दुर्गेश कुमार को 4 वोट और हरेराम साह को 2 वोट मिले. इस तरह सूरज कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 3 वोटों से हराकर जीत दर्ज की.
शबाना खातून ने 7 वोटों से दर्ज की एकतरफा जीत
सदस्य संख्या 2के लिए सोनिया देवी को 8 वोट और रीमा सिंह को 5 वोट मिले. सोनिया देवी ने 3 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. सदस्य संख्या 3 के लिए शबाना खातून को एकतरफा 10 वोट मिले. जबकि उनके प्रतिद्वंदी घनश्याम प्रसाद को मात्र 3 वोटों से संतोष करना पड़ा. शबाना खातून ने 7 वोटों के भारी अंतर से शानदार जीत दर्ज की. मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीएम ने सभी विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा.इसकेबादएसडीएम आशुतोष कुमार गुप्ता ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. चुनाव संपन्न होने के बाद जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने सभी निर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई दी.
डीएम बोले- जल्द तैयार करें विकास योजनाओं का प्रस्ताव
नगर पंचायत के विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश देते हुए डीएम ने कहा प्रशासन नगर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है.उन्होंने जल्द से जल्द 4 मुख्य एजेंडा का प्रपोजल तैयार करें. ताकि सशक्त स्थायी समिति की पहली बैठक में ही इन योजनाओं को पास कर काम शुरू किया जा सके. डीएम ने स्पष्ट किया कि इन योजनाओं की मॉनिटरिंग वे स्वयं करेंगे.इस महत्वपूर्ण चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रखंड सभागार में उप समाहर्ता शालू कुमारी, बीडीओ संदीप सौरभ, सीओ राहुल कुमार, बीपीआरओ पूनम कुमारी और श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अनुभव कुमार सहित प्रखंड के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कर्मी मुख्य रूप से मौजूद रहे.
नवनिर्वाचित सदस्यों ने कहा- मैरवा के विकास में नहीं होगी कोई कमी
जीत के बाद नवनिर्वाचित सदस्य सूरज कुमार, सोनिया देवी और शबाना खातून ने संयुक्त रूप से जनता और पार्षदों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि मैरवा नगर पंचायत में विकास के जो कार्य रुके हुए थे. अब उन्हें तेज रफ्तार दी जाएगी. आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होगा.
Also Read : नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, इलाके में दहशत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










