सीवान में बच्चे को नदी में फेकने का प्रयास किया, लोगों ने बचाया

Author Pankaj Kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जहां एक व्यक्ति द्वारा एक मासूम बच्चे को नदी में फेंकने का प्रयास किया गया. मौके पर मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बच्चे को बचा लिया और आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस ने आगे की जांच के लिए दोनों को थाने ले गई.

विज्ञापन

Siwan News : सीवान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दहा नदी के समीप शनिवार की संध्या एक व्यक्ति द्वारा एक मासूम बच्चे को नदी में फेकने का प्रयास किया जा रहा था... जहां मौजूद लोगों ने उसे व्यक्ति और बच्चे को पकड़ लिया. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर थाना चली गई. वहीं मुफस्सिल थाना पुलिस का कहना है कि खुरमाबाद में पति और पत्नी के बीच विवाद हुई थी. जहां पति अपने बच्चों को लेकर जा रहा था ,वही लोगों ने कहा कि वह बच्चा को नदी में फेंकने का प्रयास कर रहा है. जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया वहीं संध्या में उसकी पत्नी थाना पहुंची और बच्चे और अपने पति को अपने साथ लेकर चली गई.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन