नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, इलाके में दहशत

Updated:
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाशों की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gopalganj News : घर लौट रहे दंपति को बनाया निशाना, महिला के गले से छीनी चेन

विज्ञापन

Gopalganj News (सत्येंद्र पांडेय) : शहर में बाइक सवार बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पीड़िता ने नगर थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 स्थित शिवपुरी मोहल्ला निवासी भुनेश्वर राय अपनी पत्नी कालिंदी राय के साथ दुर्ग मटीहिनियां में आयोजित अष्टयाम कार्यक्रम में शामिल होने गए थे.

विज्ञापन

बाइक सवार अपराधियों का आतंक

दोपहर दोनों कार्यक्रम से लौटकर अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान भितभेरवां रोड स्थित रेडियो रिमझिम के समीप पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और झपट्टा मारकर कालिंदी राय के गले से सोने की चेन छीन ली. घटना से दंपति घबरा गए और शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे. पीड़िता कालिंदी राय के पति भुनेश्वर राय ने नगर थाना पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के माध्यम से बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है. लगातार हो रही छिनतई की घटनाओं से शहरवासियों में भय का माहौल बना हुआ है.

Also Read : Gopalganj News : सरकारी राशि खर्च, लेकिन पौधों की सुरक्षा और देखरेख नहीं

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन