कस्तूरबा विद्यालय भर्ती: 135 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित, 21 से 25 जुलाई तक होगी आपत्ति दर्ज

Author Manish giri|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया में 135 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से अयोग्य घोषित किया गया है. जिला शिक्षा कार्यालय ने त्रुटिपूर्ण दस्तावेजों या प्रमाण पत्रों की कमी को इसका कारण बताया है. अयोग्य घोषित अभ्यर्थी 21 से 25 जुलाई तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

विज्ञापन

Siwan News : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सीवान में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत काउंसिलिंग के बाद दस्तावेजों की जांच में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से अयोग्य घोषित किया गया है. जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार 12 से 19 जून तक आयोजित काउंसिलिंग में कुल 766 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इनमें दस्तावेजों की त्रुटि, आवश्यक प्रमाण पत्रों की कमी अथवा अपूर्ण कागजात के कारण 135 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से अयोग्य पाया गया है.

विज्ञापन

चार पदों के अभ्यर्थियों की हुई जांच

विभागीय आंकड़ों के अनुसार नाइट गार्ड पद के 406 अभ्यर्थियों में 69, चपरासी के 178 में 28, हेड कुक के 91 में 18 तथा असिस्टेंट कुक के 91 अभ्यर्थियों में 20 को अस्थायी रूप से अयोग्य घोषित किया गया है. वहीं कुल 631 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सही पाए गए हैं.

21 से 25 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

जिला शिक्षा कार्यालय ने बताया कि अस्थायी रूप से अयोग्य घोषित अभ्यर्थियों की सूची www.siwan.nic.in एवं www.ssasiwan.in पर उपलब्ध करा दी गई है. ऐसे अभ्यर्थी 21 जुलाई से 25 जुलाई तक कार्यालय अवधि में स्वयं उपस्थित होकर सत्यापित दस्तावेजों के साथ अपना दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

समय सीमा के बाद नहीं होगा दावा स्वीकार

संभाग प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि निर्धारित अवधि के भीतर दावा या आपत्ति दर्ज नहीं कराने वाले अभ्यर्थियों के किसी भी दावे पर भविष्य में विचार नहीं किया जाएगा. इसलिए सभी संबंधित अभ्यर्थी तय समय के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपनी आपत्ति दर्ज कराएं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन