सीवान में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय ललही छठ पूजा संपन्न, घाटों से लेकर घरों तक दिखी आस्था

Updated:
विज्ञापन

भगवानपुर में दरवाजे पर बनाए गए घाट पर उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती व्रती महिला | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भादो महीने की चार दिवसीय ललही छठ पूजा का समापन भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ हुआ. इस वर्ष व्रतियों ने घर के आसपास ही पूजा स्थलों को स्थापित कर आस्था जताई, जिससे घरों और आँगन में भी भक्तिमय माहौल दिखा.

विज्ञापन

Siwan News : भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ भादो महीने में होने वाली चार दिवसीय ललही छठ पूजा संपन्न हो गयी. मंगलवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुए व्रत के दूसरे दिन बुधवार को व्रतियों ने खरना किया. गुरुवार की शाम अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया. शुक्रवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने पारण कर पूजा का समापन किया.

विज्ञापन

घर के आसपास सिरसोप्ता स्थापित कर हुई पूजा

व्रतियों की संख्या कम होने के कारण इस बार अधिकांश लोगों ने छठ घाटों पर जाने के बजाय अपने दरवाजे या घर के आसपास ही सिरसोप्ता स्थापित कर पूजा-अर्चना की. व्रतियों ने विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य की पूजा की और अर्घ्य अर्पित किया. वहीं, नदी और तालाब के किनारे सुगम व्यवस्था वाले स्थानों पर व्रती घाटों पर पहुंचे और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया.

विभिन्न गांवों में दिखा पूजा का उत्साह

प्रखंड के भगवानपुर, सारीपट्टी, सोंधानी, सोनवर्षा, रामपुर, महम्मदपुर, बड़कागांव, मोरा, महम्मदा, मिरजुमला, लौवां रामपुर, भीखमपुर सहित विभिन्न गांवों में शुक्रवार की सुबह व्रतियों ने उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया. इस दौरान व्रतियों और उनके परिजनों में काफी उत्साह देखा गया. पूजा को लेकर सुबह से ही घरों और आसपास के पूजा स्थलों पर धार्मिक माहौल बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन