सीवान के मैरवा में दो घरों में चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार; 15 लाख के जेवर और बाइक बरामद

Updated:
विज्ञापन

मैरवा एसडीपीओ कार्यालय के चोरी का खुलासा करते हुए एसडीपीओ

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मैरवा थाना क्षेत्र में दो घरों से लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 15 लाख रुपये के जेवर, एक नई अपाची बाइक और अन्य सामान बरामद किया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Siwan Crime News: मैरवा थाना क्षेत्र में दो घरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के आभूषण, दो मोबाइल फोन, आभूषण तौलने वाला इलेक्ट्रॉनिक तराजू और चोरी के जेवर बेचकर खरीदी गयी नई अपाची बाइक बरामद की है. पुलिस के अनुसार, बरामद आभूषणों की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गयी है.

विज्ञापन

मामले का खुलासा गुरुवार को एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने प्रेसवार्ता के दौरान किया. उन्होंने बताया कि 2 और 3 सितंबर की रात मैरवा थाना क्षेत्र के फूलवरिया गांव निवासी लक्ष्मी साह और तितरा के दर्जी टोला निवासी असरफ हुसैन के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की थी. दोनों घटनाओं को लेकर मैरवा थाने में कांड संख्या 410/26 और 411/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी.

मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्य से हुई गिरफ्तारी

एसडीपीओ ने बताया कि अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी राजेश राम के 24 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार राम, तितरा निवासी विजयमल ठाकुर के पुत्र मनु कुमार, धनौती थाना क्षेत्र के मकरियार गांव निवासी बलिंदर कमकर के 26 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार तथा गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र निवासी कन्हैया प्रसाद वर्मा के 30 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार वर्मा के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, नीरज कुमार वर्मा स्वर्ण दुकानदार है और पूर्व में भी चोरी का सामान खरीदने के मामले में जेल जा चुका है. पुलिस ने उसे इस मामले में मुख्य आरोपी बताया है. उसके खिलाफ भोरे थाना कांड संख्या 370/25 में बीएनएस की धारा 331(1), 305/317(5) के तहत मामला दर्ज होने की जानकारी दी गयी है.

चोरी के जेवर बेचकर खरीदी बाइक

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान चोरी के आभूषणों को बेचकर उससे नयी बाइक खरीदने की बात सामने आयी. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सोने जैसा दिखने वाला हार, गले की चेन, 10 अंगूठियां, एक अन्य अंगूठी, नथिया, चांदी जैसा दिखने वाला कमरकस, दो जोड़ी पायल, एक चोटी, दो पीस गले की चेन, एक जोड़ी पैंजेब और एक जोड़ी पायजेब बरामद की है.

इसके अलावा आभूषण तौलने वाला छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो स्मार्ट मोबाइल फोन और चोरी के जेवर बेचकर खरीदी गयी काले रंग की नयी अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी है.

एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. चोरी की घटनाओं में अन्य लोगों की संलिप्तता और चोरी के सामान के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है.

पुलिस टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

चोरी की दोनों घटनाओं के उद्भेदन के लिए गठित पुलिस टीम में मैरवा थानाध्यक्ष राहुल कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर मामले का खुलासा करने का दावा किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन