सीवान के सिसवन में नल जल का बोरिंग धंसा, वार्ड 10 में जलापूर्ति बाधित

Updated:
विज्ञापन

महानगर गांव स्थित नल जल का टॉवर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महानगर गांव में नल जल योजना का बोरिंग धंस जाने से पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. बोरिंग खराब होने के कारण वार्ड में नल जल की आपूर्ति बाधित है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. जिला परिषद सदस्य ने अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Water Supply Scheme: सिसवन प्रखंड क्षेत्र के महानगर गांव स्थित वार्ड संख्या 10 में नल जल योजना का बोरिंग धंस जाने से पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. बोरिंग खराब होने के कारण वार्ड में नल जल की आपूर्ति बाधित है. पिछले दो दिनों से पानी की आपूर्ति बंद रहने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के घरेलू कार्यों के लिए पानी की व्यवस्था करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, नल जल योजना के माध्यम से वार्ड के लोगों को घर तक पेयजल उपलब्ध कराया जाता था. लेकिन बोरिंग धंसने के बाद से जलापूर्ति पूरी तरह बंद हो गयी है. इससे वार्ड के लोगों को दूसरे स्रोतों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द बोरिंग की मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है.

जिप सदस्य ने अधिकारियों से की त्वरित कार्रवाई की मांग

मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य ब्रजेश कुमार सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि नल जल योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है. ऐसे में बोरिंग खराब होने के कारण जलापूर्ति लंबे समय तक बाधित रहना ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण है.

उन्होंने विभाग से मौके का निरीक्षण कर बोरिंग की तकनीकी स्थिति की जांच कराने और आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की. जिप सदस्य ने कहा कि बोरिंग की मरम्मत के बाद वार्ड में नियमित रूप से नल जल की आपूर्ति बहाल की जानी चाहिए, ताकि ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़े.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन