सीवान: महाराजगंज में अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 2500 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

अर्धनिर्मित शराब को नष्ट करते पुलिस बल के जवान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान के महाराजगंज में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के ठिकाने का भंडाफोड़ किया है. इन्दौली गांव में छापेमारी के दौरान 2500 लीटर अर्धनिर्मित शराब और एक मिनी फैक्ट्री सेटअप बरामद हुआ. पुलिस फरार तस्करों और उनके नेटवर्क की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Siwan News : सिवान जिला के महाराजगंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. इसी क्रम में गुरुवार की अहले सुबह पुलिस ने इन्दौली गांव में छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण के ठिकाने का खुलासा किया. पुलिस ने मौके से करीब 2500 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद की. बरामद शराब को पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया, जबकि शराब तैयार करने के लिए बनाये गये मिनी फैक्ट्री जैसे सेटअप को भी ध्वस्त कर दिया गया.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर अहले सुबह पहुंची पुलिस

थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी को सूचना मिली थी कि इन्दौली गांव में चोरी-छिपे अवैध शराब तैयार की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुरुवार की अहले सुबह गांव में छापेमारी की. पुलिस के पहुंचते ही अवैध शराब के धंधे से जुड़े लोगों में अफरातफरी मच गयी. हालांकि पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही कारोबारी मौके से फरार हो गया.

2500 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद

पुलिस ने तलाशी के दौरान शराब निर्माण के ठिकाने से करीब 2500 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद की. पुलिस के अनुसार, इसका इस्तेमाल आगे अवैध देशी शराब तैयार करने में किया जाना था. जब्त शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि इसे दोबारा शराब निर्माण में इस्तेमाल नहीं किया जा सके.

मिनी फैक्ट्री जैसा सेटअप किया ध्वस्त

छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके पर शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया मिनी फैक्ट्री जैसा सेटअप मिला. पुलिस ने पूरे सेटअप को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के बाद अवैध शराब के निर्माण और कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मची हुई है.

पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही पुलिस

पुलिस अब फरार शराब कारोबारी की पहचान और उसके पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब निर्माण के लिए कच्चा माल कहां से लाया जा रहा था और तैयार शराब की सप्लाई किन इलाकों में की जाती थी.

कार्रवाई के दौरान पुअनि अमरेंद्र सिंह के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल और स्थानीय चौकीदार मौजूद थे. थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

फोटो-अर्धनिर्मित शराब को नष्ट करते पुलिस बल के जवान  | Prabhat Khabar Network
फोटो-अर्धनिर्मित शराब को नष्ट करते पुलिस बल के जवान | Prabhat Khabar Network
फोटो-अर्धनिर्मित शराब को नष्ट करते पुलिस बल के जवान  | Prabhat Khabar Network
फोटो-अर्धनिर्मित शराब को नष्ट करते पुलिस बल के जवान | Prabhat Khabar Network
फोटो-अर्धनिर्मित शराब को नष्ट करते पुलिस बल के जवान  | Prabhat Khabar Network
फोटो-अर्धनिर्मित शराब को नष्ट करते पुलिस बल के जवान | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन