सीवान: बाइक फिसलने से युवक घायल, डायल-112 पुलिस और ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

Author Anand Mishra|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
Accident News| Accident News: One and half year old innocent child crushed to death by bus in Bihar

एक्सीडेंट फोटो (प्रतीकात्मक)

गोपालगंज के बड़हरिया में बाइक फिसलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बहन के घर से लौटते समय हुए इस हादसे में स्थानीय लोगों और डायल-112 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर युवक को अस्पताल पहुंचाया.

विज्ञापन

Siwan Road Accident : बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-तरवारा मुख्य मार्ग पर तिलसंडी मंदिर के पास शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया. घटना उस समय हुई जब युवक अपनी बहन के घर से वापस अपने घर लौट रहा था. बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों और डायल-112 पुलिस की सक्रियता से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

बहन के घर से लौटते समय हुआ हादसा

घायल युवक की पहचान गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के रतनसराय गांव निवासी किसान प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र सीताराम कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सीताराम कुमार जीबी नगर थाना क्षेत्र के सिसवां गांव स्थित अपनी बहन के घर आए हुए थे. वहां से अपने घर लौटने के दौरान तिलसंडी मंदिर के पास अचानक उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर फिसल गई. हादसे में वह सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं.

ग्रामीणों और डायल-112 पुलिस ने दिखाई तत्परता

घटना के बाद समाजसेवी पंकज कुमार सहित आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक की मदद की. सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायल को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़हरिया पहुंचाया गया.

प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया. हालत सामान्य होने पर उसे आवश्यक चिकित्सकीय सलाह के साथ घर भेज दिया गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर सावधानी से वाहन चलाने की अपील की.


विज्ञापन
Anand Mishra

लेखक के बारे में

By Anand Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन