सारण: मगरपाल नूरन में गंडक नदी के बांध में तेज कटाव शुरू, ग्रामीणों ने शुरू की मरम्मत, 500 घरों पर बाढ़ का खतरा

Updated:
विज्ञापन

मगरपाल नूरन में गंडक नदी के बांध को बांधते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

सारण जिले के मगरपाल नूरन गांव में गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है, जिससे सुरक्षा बांध पर भारी दबाव आ गया है। बांध में तेज कटाव शुरू होने से 500 घरों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीण अपने स्तर से बचाव कार्य में जुटे हैं।

विज्ञापन

Saran News: सारण जिले के दरियापुर प्रखंड अंतर्गत मगरपाल नूरन गांव में गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से सुरक्षा बांध पर पानी का भारी दबाव बढ़ गया है. जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि के कारण बांध में अचानक तेज कटाव शुरू हो गया है, जिससे बांध टूटने की गंभीर संभावना बन गई है. शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों ने बांध में हो रहे कटाव को देखा, तो पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों ने अपने स्तर से शुरू किया बचाव कार्य

कटाव की सूचना मिलते ही भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण कटाव स्थल पर एकत्र हो गए. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए अपने स्तर से ही बांस, बल्ले और मिट्टी भरे बोरों के सहारे बांध की मरम्मत और उसे बांधने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है. ग्रामीण सूझबूझ के साथ बांध को बचाने की हरसंभव कोशिश में जुटे हैं.

जिला पार्षद ने लिया जायजा, प्रशासन से की अविलंब कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय जिला पार्षद गोलोक बिहारी शरण सिंह भी तुरंत कटाव स्थल पर पहुंचे और वर्तमान स्थिति का बारीकी से जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने जिला व स्थानीय प्रशासन को मामले की संवेदनशीलता से अवगत कराया. जिला पार्षद ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि गंडक नदी के पानी का दबाव बांध पर लगातार बढ़ता जा रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा अविलंब जल संसाधन विभाग की टीम को भेजकर तकनीकी रूप से इसकी ठोस मरम्मत नहीं कराई गई, तो आसपास के करीब 500 घर पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे, जिससे जान-माल की भारी क्षति हो सकती है. फिलहाल ग्रामीण और स्थानीय प्रतिनिधि अपने स्तर से बचाव कार्य में जुटे हुए हैं.

Also Read: सारण के रसूलपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से ठेला चालक की दर्दनाक मौत, आरोपी चालक फरार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन