बंगाल में हथियार और 200 कारतूस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, बिहार के मुंगेर गैंग से जुड़े हैं तार

Updated:
विज्ञापन

महिला तस्कर से बरामद हथियार और कारतूसों का जखीरा.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम बंगाल में CID ने हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 200 कारतूस और हथियार मिले हैं, जिसके तार बिहार के मुंगेर गैंग से जुड़े हैं. यह गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल में अवैध हथियार सप्लाई करने के बड़े रैकेट का खुलासा करती है.

विज्ञापन

Arms Smuggling News: पश्चिम बंगाल में अपराध अन्वेषण विभाग (CID) ने हथियारों की तस्करी के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है. इस अभियान के तहत उत्तर 24 परगना जिले में रविवार (19 जुलाई) को एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार और कम से कम 200 कारतूस बरामद किये हैं. पुलिस अधिकारियों को अंदेशा है कि पकड़ी गयी महिला के तार बिहार के मुंगेर जिले में सक्रिय बड़े अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह से जुड़े हैं.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर CID ने बिछाया जाल

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआईडी को क्षेत्र में हथियारों की एक बड़ी खेप ले जाये जाने की गुप्त सूचना मिली थी. इसी इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने जाल बिछाया. आरोपी महिला पूजा विश्वास को उस समय रोका गया, जब वह एक वाहन से नैहाटी से हाबरा की ओर जा रही थी. सीआईडी अधिकारियों ने महिला के सामान की तलाशी ली, तो उसके बैग से अवैध हथियार बरामद हुए.

Bengal Arms Smuggling West Bengal CID Arrest Woman in North 24 Pargana WB Crime News Today.jpg
हथियार और गोलियों के साथ पकड़ायी महिला पूजा.

क्या-क्या मिला महिला के बैग से| Seizure Details

  • कारतूस : लगभग 200 गोलियां.
  • हथियार और मैगजीन : अवैध आग्नेयास्त्र और 12 मैगजीन.
  • नकदी व मोबाइल : 12,000 रुपए नकद और 2 मोबाइल फोन.
  • ट्रेन टिकट : महिला के पास से बिहार के जमालपुर का एक ट्रेन टिकट भी मिला, जो इस पूरे मामले का सबसे बड़ा सुराग बना.

ये भी पढ़ें: संदेशखाली में मिला 16 हथियारों और 2000 कारतूस का जखीरा, बंगाल एसटीएफ की बड़ी सफलता

बिहार के मुंगेर से हाबरा तक का तस्करी रूट

जांच अधिकारियों के अनुसार, बरामद ट्रेन टिकट से साफ संकेत मिलता है कि हथियारों की इस बड़ी खेप को बिहार से ट्रेन के जरिये पश्चिम बंगाल लाया गया था. शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला बिहार से ट्रेन में सवार होकर पश्चिम बंगाल की सीमा में दाखिल हुई. फिर नैहाटी स्टेशन पर उतरी.

Bengal Arms Smuggling West Bengal CID Arrest Woman in North 24 Pargana Crime News.jpg

मुंगेर से हथियार लाकर हाबरा में बेचने की साजिश

नैहाटी से वह सड़क मार्ग से हाबरा जाने की फिराक में थी, लेकिन रास्ते में ही सीआईडी के हत्थे चढ़ गयी. आरोपी महिला वर्तमान में हाबरा इलाके में ही एक किराये का मकान लेकर रह रही थी. पुलिस ने बताया कि पूजा विश्वास अवैध हथियारों के निर्माण के लिए चर्चित बिहार के मुंगेर से इन हथियारों को खरीदकर हाबरा और आसपास के इलाकों में सप्लाई करने की साजिश रच रही थी.

ये भी पढ़ें: शेख शाहजहां और शौकत मोल्ला की मुश्किलें बढ़ीं, बंगाल एसटीएफ ने जमीन खोदकर निकाले हथियार

पुराना आपराधिक इतिहास और आगे की जांच

यह पहली बार नहीं है, जब आरोपी महिला पुलिस के रडार पर आयी है. इससे पहले भी उसे दत्तपुकुर थाने में दर्ज एक आपराधिक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया जा चुका है. सीआईडी को अंदेशा है कि इस पूरे सिंडिकेट के पीछे बड़ा अंतरराज्यीय गिरोह काम कर रहा है. फिलहाल, जांच एजेंसियां महिला से कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं, ताकि इस रैकेट में शामिल अन्य मुख्य आरोपियों और खरीदारों की पहचान कर उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा जा सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन