शेख शाहजहां और शौकत मोल्ला की मुश्किलें बढ़ीं, बंगाल एसटीएफ ने जमीन खोदकर निकाले हथियार

Updated:
विज्ञापन

Bengal Stf Recovers Arms-Ammunition West Bengal Crime News

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bengal STF Recovers Arms-Ammunition: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 अत्याधुनिक बंदूकें और कारतूस बरामद किये हैं. जांच एजेंसी ने कहा है कि ये हथियार शेख शाहजहां और शौकत मोल्ला के हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Bengal STF Recovers Arms-Ammunition: ममता बनर्जी के करीबी शेख शाहजहां और शौकत मोल्ला की मुश्किलें बढ़ गयीं हैं. दक्षिण 24 परगना जिले में बंगाल एसटीएफ और सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है. जीवनतला और बासंती थाना क्षेत्रों के विभिन्न इलाकों में हुई छापेमारी में ये अत्याधुनिक और अवैध हथियार बरामद हुए हैं.

12 बंदूकें और 25 कारतूस मिले, बड़ी साजिश की आशंका

सुरक्षा बलों ने कुल 12 अवैध हथियार और 25 राउंड कारतूस जब्त किये हैं. बरामद हथियारों में 4 डबल बैरल ब्रीचलॉडिंग (डीबीबीएल) बंदूकें, 6 लंबी दूरी की बंदूकें (लांग रेंज फायर आर्म्स) और 2 छोटी बंदूकें (शॉर्ट फायर आर्म्स) शामिल हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इलाके में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के इरादे से ये हथियार छिपाकर रखे गये थे.

शेख शाहजहां और शौकत मोल्ला के निकले बरामद हथियार

जांच एजेंसियों ने कहा है कि बरामद सभी हथियार और गोला-बारूद इलाके के रसूखदार नेताओं शेख शाहजहां और शौकत मोल्ला के हैं. इन दोनों के ठिकानों के साथ-साथ उनके करीबियों के यहां छापेमारी की गयी थी. इस खुलासे के बाद राज्य के राजनीतिक हलकों में एक बार फिर हड़कंप मच गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Bengal STF Recovers Arms-Ammunition: अभी और हथियार छिपे होने की आशंका

एसटीएफ के सूत्रों ने आशंका व्यक्त की है कि इलाके में अभी और भी हथियार छिपाकर रखे गये होंगे. इसी वजह से जीवनतला और बासंती थाना क्षेत्रों के संदिग्ध ठिकानों पर सुरक्षा बलों की छापेमारी और तलाशी अभियान लगातार जारी है. पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.

इसे भी पढ़ें

अभिषेक बनर्जी पर बीजेपी नेता ने लगाया ‘हत्या की साजिश’ का आरोप, पढ़ें 2018 के हमले की इनसाइड स्टोरी

बंगाल के तालाब उगल रहे हथियार, दक्षिण 24 परगना में पुलिस को मिला हथियारों का जखीरा

बंगाल एसटीएफ ने झारखंड और बंगाल के तीन हथियार तस्करों को किया अरेस्ट

बंगाल में पीएम मोदी के आने से पहले हथियार बरामद, कूचबिहार से 6 देसी पिस्तौल के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola