बंगाल एसटीएफ ने झारखंड और बंगाल के तीन हथियार तस्करों को किया अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

इस सूचना के आधार पर एसटीएफ की एक विशेष टीम ने फरक्का बस स्टैंड के पास जाल बिछाया.

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल नौ हथियार बरामद

कोलकाता. पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने राज्य में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाते हुए पिछले 48 घंटों में दो महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया है. इस अभियान में तीन अंतरराज्यीय तस्करों के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ सूत्र बताते हैं कि एसटीएफ की टीम को 14 फरवरी की दोपहर को गुप्त सूचना मिली थी कि मालदा जिले का एक हथियार तस्कर बड़ी खेप लेकर फरक्का इलाके में आनेवाला है. इस सूचना के आधार पर एसटीएफ की एक विशेष टीम ने फरक्का बस स्टैंड के पास जाल बिछाया. जैसे ही वह संदिग्ध वहां पहुंचा, एसटीएफ की टीम ने उसे दबोच लिया. आरोपी की पहचान मालदा जिले के वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के निवासी अशरफुल शेख के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उसके पास से पांच अवैध हथियार बरामद हुए. इसके बाद उससे पूछताछ के बाद 15 फरवरी को एसटीएफ की दुर्गापुर यूनिट को बीरभूम जिले के सैथियां रेलवे स्टेशन के पास मुर्शिदाबाद जिले के निवासी शेख मुफीजुल और झारखंड के दुमका जिले का निवासी समसेर अंसारी बताया गया है. इनकी सघन तलाशी के दौरान उनके पास से चार अवैध हथियार बरामद किये हैं. गिरफ्तार आरोपी झारखंड और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों का उपयोग हथियारों की सप्लाई चेन के रूप में कर रहे थे. सैथियां जीआरपी थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन हथियारों का निर्माण कहां हुआ था और इन्हें राज्य के किन हिस्सों में इस्तेमाल के लिए भेजा जा रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola