बंगाल चुनाव में धर्म पर सियासी जंग तेज, हुमांयू कबीर के दावे पर भड़की नवनीत राणा

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Humayun Kabir: 2026 में पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनाव होना है. इससे पहले धर्म पर सियासी जंग तेज हो गया है. बंगाल चुनाव ने अब पूरी तरह से धार्मिक रंग अख्तियार करता जा रहा है.

विज्ञापन

Humayun Kabir: कोलकाता. जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने खुलकर धर्म की राजनीति का कार्ड खेलना शुरू कर दिया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि वो धर्म की राजनीति करेंगे, उनके पास दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा है. भाजपा की नेता नवनीत राणा ने हुमांयू कबीर के इस बयान पर कड़ा प्रहार किया है. उन्होंने कहा है कि धर्म की राजनीति हुई तो बंगाल में हिंदू अपनी ताकत दिखायेंगे.

विज्ञापन

मेरे पास कोई चारा नहीं

एक समाचार चैनल से बात करते हुए हुमायूं कबीर ने धर्म की सियासत मामले में ममता बनर्जी और बीजेपी दोनों को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा कि जब टीएमसी और भाजपा धर्म की राजनीति कर रहे हैं, तो मैं क्यों नहीं कर सकता हूं. हुमायूं कबीर ने कहा- ममता बनर्जी ने इतने सारे मंदिर बनवा दिए, बीजेपी सालों से यही कर रही है, तो मेरे पास इसके अलावा कोई चारा नहीं है.

वाममोर्चा को बताया अहंकारी

हुमांयू कबीर ने बंगाल में गठबंधन की नई दिशा के संकेत दिए हैं. उन्होंने वामपंथियों के साथ किसी भी गठबंधन से इनकार किया. उन्हें अहंकारी बताया. उन्होंने दावा किया कि 25 तारीख तक साफ हो जाएगा कि बंगाल में नया मोर्चा कौन बनाएगा.

एनआईए जांच पर सवाल

मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में हुई हिंसा को लेकर कबीर ने 22 फरवरी को थाना घेराव का एलान किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि 16 तारीख की हिंसा में केवल अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने मामले की जांच एनआईए को सौंपे जाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई है.

नवनीत राणा ने दी चेतावनी

हुमायूं कबीर के बयान पर बीजेपी की फायरब्रांड नेता नवनीत राणा बुरी तरह भड़क उठीं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा- बाबरी मस्जिद बनाने वाले हुमायूं कबीर, तेरे को हिंदुस्तान में खुद की कब्र के लिए भी जगह नहीं मिलेगी. हम पूरे हिंदू बंगाल में आकर बता देंगे कि हिंदुओं की ताकत क्या है. राणा ने स्पष्ट किया कि बंगाल की धरती पर बाबर के नाम पर कोई ईंट नहीं रखी जाने दी जाएगी.

Also Read: स्कॉलरशिप पा रहे छात्र को भी चाहिए बेरोजगारी भत्ता, आईआईटी छात्र के लिए पिता ने लिया फॉर्म

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola