Motihari News: मोतिहारी में सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर दो बदमाश गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Motihari News:मोतिहारी में सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर दो बदमाश गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी

Motihari News:मोतिहारी के कल्याणपुर में सोशल मीडिया पर हथियार चमकाने वाले दो बदमाश आशीष और प्रिंस गिरफ्तार. वायरल वीडियो पर त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस ने छापेमारी कर एक अवैध देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया.पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करना दो युवकों को भारी पड़गया. कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हथियार के साथ फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दो युवकों का एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था. इस वीडियो में दोनों युवक खुलेआम अवैध हथियार लहराते हुए अपनी धौंस जमा रहे थे. मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही हड़कंपमचगया. इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय पुलिस टीम ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू की और दोनों युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया.

पूछताछ के बाद देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान बाकरपुर निवासी आशीष कुमार और केसरिया हाजीपुर निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. पुलिस द्वारा की गई कड़ाई से पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस ने उनके पास से एक अवैध देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है.

हथियार के स्रोत और कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस

कल्याणपुर थाना के एसएचओ बिनीत कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि युवकों के पास यह अवैध हथियार कहां से आया. इसके साथ ही उनके किसी अन्य आपराधिक गिरोह से संभावित कनेक्शन की भी गहनता से जांच की जा रही है.

मोतिहारी से अमरेश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन