मोतिहारी: बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, नगर और छतौनी थाना क्षेत्र में निकला फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
Motihari News Police flag march in nagar and chhatauni before bakrid festival security alert

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए फ्लैग मार्च

Motihari News: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए नगर और छतौनी पुलिस ने संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला. एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर संवेदनशील इलाकों में गश्ती बढ़ा दी गई है और हुड़दंगियों पर पैनी नजर है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: बकरीद (ईद-उल-अजहा) के त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मोतिहारी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों पर नकेल कसने और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए मंगलवार को नगर थाना और छतौनी थाना क्षेत्र में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया.

प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों से गुजरा पुलिस का काफिला

यह फ्लैग मार्च नगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन और छतौनी इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार पासवान के नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र जवान शामिल थे. पुलिस का यह काफिला दोनों थानों से शुरू होकर शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, व्यस्त बाजारों और चिन्हित संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों से संवाद कर भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की.

सोशल मीडिया पर विशेष नजर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने या किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. मामले की गंभीरता को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिले में गश्ती तेज कर दी गई है. फ्लैग मार्च के जरिए आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया है ताकि सभी नागरिक बिना किसी डर के शांतिपूर्वक त्योहार मना सकें.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन