मांझा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 373 लीटर विदेशी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gopalganj News : शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, कन्हैया राय का पुत्र अवधेश कुमार गिरफ्तार

विज्ञापन

Gopalganj News (मनीष राज) : जिले के मांझा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. टीम ने छवही खास उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान एक कार की तलाशी ली, जिसमें छुपाकर रखी गई 373 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. हालांकि, मौके का फायदा उठाकर कार सवार तस्कर फरार हो गए. उनकी गिरफ्तारी के लिए उत्पाद विभाग की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है. वहीं, दूसरी कार्रवाई में टीम ने जमुनिया हनुमान मंदिर के पास छापेमारी कर एक शराब तस्कर को 21 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

एक गिरफ्तार, कई फरार तस्करों की तलाश जारी

साथ ही एक बाइक भी जब्त की गई. गिरफ्तार तस्कर की पहचान रूपछाप गांव निवासी कन्हैया राय के पुत्र अवधेश कुमार के रूप में हुई है. उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में मध्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Also Read : महनार नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, प्रशासन ने जारी किया कार्यक्रम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन