मोतिहारी : सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, डॉग स्क्वायड रही मौजूद

सुखा नशा के खिलाफ छापेमारी करती पुलिस
Motihari News: बंजरिया स्थित सिंघिया गुमटी चौक पर पुलिस ने सूखा नशा के खिलाफ डॉग स्क्वायड के साथ छापेमारी की. थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में चली इस सघन तलाशी से नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया. पढ़ें पूरी खबर…
Motihari News: जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री और बढ़ते नशाखोरी के नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंघिया गुमटी चौक स्थित विभिन्न दुकानों में पुलिस ने सूखा नशा (अवैध मादक पदार्थों) की बिक्री के खिलाफ एक विशेष और सघन छापेमारी अभियान चलाया.
डॉग स्क्वायड के साथ अचानक पहुंची पुलिस, दुकानदारों में मचा हड़कंप
इस विशेष कार्रवाई की सबसे खास बात यह रही कि संदिग्ध ठिकानों और गुप्त तहखानों की सटीक तलाशी के लिए पुलिस टीम के साथ विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वायड टीम को भी शामिल किया गया था. पुलिस की इस अचानक और बड़े स्तर पर हुई कार्रवाई से सिंघिया गुमटी चौक इलाके के दुकानदारों, स्थानीय लोगों और नशा कारोबार से जुड़े संदिग्ध तत्वों में हड़कंप मच गया. खोजी कुत्तों की मदद से चौक की कई किराना और अन्य संदिग्ध दुकानों के कोने-कोने को खंगाला गया.
नशामुक्त क्षेत्र बनाने के लिए आगे भी जारी रहेगा अभियान: थानाध्यक्ष
मामले की जानकारी देते हुए बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि क्षेत्र में सूखा नशा और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर सिंघिया गुमटी चौक पर डॉग स्क्वायड के साथ औचक छापेमारी की गई थी. हालांकि, इस सघन तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ कोई आपत्तिजनक सामान या मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ है. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस सतर्क है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. इस कार्रवाई में दारोगा संतोष कुमार और एएसआई रणवीर कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल शामिल था.
मोतिहारी बंजरिया से राज निखिल का रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










