सीमावर्ती क्षेत्र में था उत्साह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2016 5:14 AM
बासोपट्टी/हरलाखी/मधवापुर: राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के जनकपुर आगमन को लेकर भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में उत्साह व्याप्त था. सुबह से ही भारी संख्या में भारतीय क्षेत्र व भारतीय सीमा से सटे नेपाल के लोगों का जनकपुर जाने का सिलसिला शुरू हो गया था. सैकड़ों की संख्या में सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग जनकपुर पहुंचे. भारत – नेपाल […]
बासोपट्टी/हरलाखी/मधवापुर: राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के जनकपुर आगमन को लेकर भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में उत्साह व्याप्त था. सुबह से ही भारी संख्या में भारतीय क्षेत्र व भारतीय सीमा से सटे नेपाल के लोगों का जनकपुर जाने का सिलसिला शुरू हो गया था. सैकड़ों की संख्या में सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग जनकपुर पहुंचे.
भारत – नेपाल के बीच सालों से चले आ रहे बेटी रोटी के संबंध का असर शुक्रवार को भी दिखा. कई लोग गुरूवार की रात ही जनकपुर व उसके आस पास के क्षेत्रों में रहने वाले अपने संबंधियों के यहां चले गये थे. लोग त्रिहुतिया गाछी में जाकर जाकर राष्ट्रपति को नजदीक से देखने व सुनने के लिये आवश्यक प्रवेश पत्र बनाने की जुगाड़ में जुटे रहे.
शुक्रवार की सुबह से ही लोगों के जाने का सिलसिला शुरू हो गया. विभिन्न वाहनों से लोग जनकपुर जाते रहे. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर भारत – नेपाल सीमा पर चौकसी बढा दी गयी थी. भारतीय क्षेत्र के एसएसी के जवान आने जाने वालों की सघन तलाशी ले रहे थे तो नेपाल प्रहरी भी अपने स्तर से जांच करने में जुटे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










