Madhubani News: बेनीपट्टी में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर,पति की मौत,पत्नी घायल

प्रतीकात्मक तस्वीर
Madhubani News: बेनीपट्टी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग सलाउद्दीन की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हैं. दोनों पुपरी से इलाज कराकर घर लौट रहे थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की. पढ़ें पूरी खबर…
Madhubani News: मधुबनी जिले के बेनीपट्टी-पुपरी एसएच-52 मुख्य सड़क पर सोन्हौली गांव के समीप बुधवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. मृतक की पहचान बिस्फी प्रखंड के पतौना थाना अंतर्गत परौनी गांव निवासी 60 वर्षीय मोहम्मद सलाउद्दीन के रूप में हुई है.
इलाज कराकर घर लौट रहे थे पति-पत्नी
जानकारी के अनुसार, मोहम्मद सलाउद्दीन अपनी पत्नी शहजादी खातून के साथ बाइक पर सवार होकर सीतामढ़ी जिले के पुपरी से इलाज कराकर वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बसैठ की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने सोन्हौली के पास उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सलाउद्दीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
मधुबनी बेनीपट्टी से धनंजय कुमार धीरज की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










