देसी कट्टा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सांकेतिक तस्वीर
मधुबनी के सकरी में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे मोमिनपुर के आम बगीचे से पकड़ा है, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
Madhubani News: सकरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सकरी थाना क्षेत्र के गंधबार गांव निवासी आयुष कुमार झा को एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
Sakri News: पुलिस वाहन देखकर भागने लगा युवक
सकरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मोमिनपुर गांव स्थित सड़क किनारे सुनसान इलाके में पहुंची थी. इस दौरान पुलिस वाहन को देखते ही एक युवक भागने लगा. उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे घेर लिया.
आम बगीचे से हथियार के साथ पकड़ा गया
पुलिस अवर निरीक्षक राजू कुमार एवं अन्य सुरक्षा बल के सहयोग से आरोपी को मोमिनपुर स्थित सड़क किनारे आम के बगीचे से गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए.
न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान गंधबार गांव निवासी राजेंद्र झा के पुत्र आयुष कुमार झा के रूप में हुई है. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: शाखा नहर में पानी नहीं पहुंचने से सूखने लगी धान की फसल, किसानों का प्रदर्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










