किशोर की डूबने से मौत के बाद हाईवे जाम, 150 अज्ञात पर केस, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बेनीपट्टी के मकिया गांव में खिरोई नदी में किशोर की डूबने से मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिस पर पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुलिस अन्य की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

Madhubani News: बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मकिया गांव में खिरोई नदी में किशोर की डूबने से मौत के बाद हुए सड़क जाम मामले में पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है. पुलिस अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

राजस्व अधिकारी के आवेदन पर दर्ज हुआ मामला

अंचल कार्यालय के राजस्व अधिकारी गणेश कुमार साहू के आवेदन के आधार पर बेनीपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मकिया गांव निवासी रमेश कुमार साह के रूप में हुई है.

आवेदन के अनुसार, शनिवार दोपहर सूचना मिली थी कि मकिया गांव स्थित खिरोई नदी में स्नान के दौरान दो बच्चे डूब गए हैं. सूचना मिलने पर राजस्व अधिकारी एसडीआरएफ टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे. तब तक स्थानीय लोगों ने एक बच्चे को नदी से निकाल लिया था, जिसकी मौत हो चुकी थी. दूसरे बच्चे को इलाज के लिए पुपरी भेजा गया.

सड़क जाम और नारेबाजी का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, घटना के बाद करीब 100 से 150 लोगों ने बसैठ-पुपरी मुख्य सड़क पर चौकी, बांस-बल्ला और टायर रखकर जाम लगा दिया. इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पुलिस और प्रशासन के समझाने के बावजूद जाम नहीं हटाया गया तथा कुछ लोगों ने प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की और आने-जाने वाले लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया.

वीडियो से होगी अन्य लोगों की पहचान

पुलिस ने मौके से रमेश कुमार साह को हिरासत में लिया. पुलिस के अनुसार, उनसे पूछताछ में अन्य लोगों के नाम नहीं बताए गए. जाम के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर अन्य शामिल लोगों की पहचान की जाएगी.

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

पुलिस के अनुसार, नदी में डूबकर जान गंवाने वाले किशोर की पहचान मकिया गांव के वार्ड-6 निवासी 13 वर्षीय मो. दुलारे के रूप में हुई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजनों ने लिखित आवेदन देकर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी करते हुए मामले की जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन