शाखा नहर में पानी नहीं पहुंचने से सूखने लगी धान की फसल, किसानों का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान | Prabhat Khabar Network

प्रदर्शन करते किसान

मधुबनी जिले के सुखेत पंचायत में बारिश की कमी और नहर में पानी न पहुंचने से किसानों के सामने गहरा संकट खड़ा हो गया है. सैकड़ों एकड़ धान की फसल सूखने की कगार पर है, जिससे किसानों में आक्रोश है.

विज्ञापन

Madhubani News: झंझारपुर प्रखंड के सुखेत पंचायत में बारिश की कमी और पश्चिमी कोसी नहर की शाखा नहर में पानी नहीं पहुंचने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है. गोधनपुर, बेलारही, दीप समेत आसपास के गांवों में सैकड़ों एकड़ धान की फसल सूखने लगी है. लगातार उमस और पर्याप्त वर्षा नहीं होने से खेतों की नमी खत्म हो गई है. सिंचाई के अभाव में बिचड़ा और रोपनी वाले खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं.

Jhanjharpur News: किसानों ने शाखा नहर पर किया प्रदर्शन

शनिवार को नाराज किसान शाखा नहर के पास एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे. किसान विजय चौपाल, उमाकांत कामत, शिवन राय, राजकुमार झा, हरेराम राय, शिया राम राय, बुचन चौपाल और गणेश चौपाल ने कहा कि बादल तो छा रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही. नहर भी पूरी तरह सूखी पड़ी है. ऐसे में समय पर रोपनी नहीं हो पा रही है और फसल बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है.

सिंचाई नहीं होने से बढ़ी किसानों की चिंता

किसानों ने बताया कि महंगे बीज, खाद और मजदूरी पर खर्च करने के बावजूद खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है. समय पर रोपनी नहीं होने से लागत लगातार बढ़ रही है. यदि जल्द सिंचाई की व्यवस्था नहीं हुई तो सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल पूरी तरह चौपट हो सकती है.

विभाग ने जल्द पानी छोड़ने का दिया भरोसा

पश्चिमी कोसी नहर के कार्यपालक अभियंता अंगेश कुमार ने बताया कि मुख्य नहर में पानी पहुंच चुका है. शाखा नहर में पानी डायवर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके लिए संबंधित एसडीओ और अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही शाखा नहर में पानी उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिससे किसानों को राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: 96 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी सत्यनारायण झा की मौत पर विवाद, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव


विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. चौसा (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन