LNMU में महिला कबड्डी का मुकाबला शुरू, दरभंगा-मधुबनी-समस्तीपुर समेत 17 कॉलेजों की टीमें शामिल

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ियों के साथ प्रो. हरेकृष्ण सिंह, प्रो. दिलीप चौधरी, अमृत कुमार झा व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज हो गया है. कुल 17 महाविद्यालयों की टीमें इस रोमांचक मुकाबले में अपनी ताकत और जज्बा दिखाएंगी. यह प्रतियोगिता शारीरिक क्षमता के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता का भी संगम है.

विज्ञापन

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के पीजी एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. हरेकृष्ण सिंह, भू-संपदा पदाधिकारी डॉ. कामेश्वर पासवान एवं खेल पदाधिकारी अमृत कुमार झा ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार चौधरी ने की.

विज्ञापन

कबड्डी में साहस और अदम्यता का अनोखा मेल

मुख्य अतिथि प्रो. एचके सिंह ने कहा कि कबड्डी में निहित साहस अद्वितीय एवं अदम्य है. एक खिलाड़ी अपने प्रतिपक्षी के क्षेत्र में स्वयं प्रवेश करता है, उसे मात देता है और फिर सकुशल अपने क्षेत्र में लौट आता है.

उन्होंने कहा कि सामान्यतः समाज में पीछे हटने या भागने को कायरता की संज्ञा दी जाती है, लेकिन कबड्डी के संदर्भ में यही क्रिया शौर्य एवं अदम्यता का प्रतीक बन जाती है. खिलाड़ी प्रतिपक्षी के क्षेत्र में जाकर विजय प्राप्त करने के बाद सम्मानपूर्वक अपने क्षेत्र में लौटता है.

प्रो. दिलीप कुमार चौधरी ने कहा कि जब कोई खिलाड़ी मैदान में उतरता है तो वह न केवल खेल-भावना का परिचय देता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि वह अपने व्यक्तिगत गौरव के साथ-साथ संबंधित महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के मान-सम्मान एवं गौरव को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से खेल रहा है.

डॉ. कामेश्वर पासवान ने महिला कबड्डी के क्षेत्र में खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की. अमृत कुमार झा ने कहा कि कबड्डी केवल शारीरिक क्षमता का खेल नहीं है, बल्कि मानसिक दृढ़ता, त्वरित निर्णय-क्षमता और टीम भावना का भी उदाहरण है.

पीजी एथलेटिक्स अध्यक्ष डॉ. प्रियंका राय ने विभिन्न महाविद्यालयों से आये प्रबंधकों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों का स्वागत किया. धन्यवाद ज्ञापन मनीष राज ने किया.

17 कॉलेजों की टीमें ले रही हैं भाग

प्रतियोगिता में कुल 17 महाविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं. इनमें एमआरजेडी कॉलेज, बेगूसराय, एसबीएसएस कॉलेज, बेगूसराय, केएस कॉलेज, दरभंगा, बीआरबी कॉलेज, समस्तीपुर, महिला कॉलेज, समस्तीपुर, एमआरएम कॉलेज, दरभंगा, जेएमडीपीएल कॉलेज, मधुबनी, डीबी कॉलेज, जयनगर, आरबीएस कॉलेज, अंदौर, जीडी कॉलेज, बेगूसराय, मिल्लत कॉलेज, दरभंगा, एमएलएसएम कॉलेज, दरभंगा, आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय, सीएम कॉलेज, दरभंगा, आरसीएसएस कॉलेज, बिहट, बेगूसराय तथा सीएम साइंस कॉलेज, दरभंगा शामिल हैं.

यह भी पढ़ें

कमोड के डिब्बों के बीच बना था सीक्रेट बॉक्स, ट्रक पलटा तो खुला शराब तस्करी का राज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन