इंग्लिश कमोड के डिब्बों के बीच बना था सीक्रेट बॉक्स, शराब छिपाने का गजब जुगाड़, दो आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

विदेशी शराब लदी ट्रक को देखने में जुटी लोगों की भीड़। | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बहेड़ी थाना क्षेत्र में शराब से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ग्रामीणों ने शराब लूटने की कोशिश की. पुलिस ने ट्रक के अंदर बने सीक्रेट बॉक्स का खुलासा किया, जिसमें कमोड के डिब्बों के बीच शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी.

विज्ञापन

दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र के अटहर दाइंग स्थित परवाहा बांध के समीप बुधवार की अहले सुबह विदेशी शराब से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी और शराब लूटने की होड़ मच गयी. सूचना मिलने पर बहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को बाहर निकालकर थाने लाया गया.

विज्ञापन

पुलिस ने मौके से करीब 26 लीटर विदेशी शराब बरामद की. वहीं, दुर्घटनास्थल के आसपास ग्रामीणों द्वारा बड़ी मात्रा में शराब ले जाने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने देर रात तक विभिन्न गांवों में छापेमारी की. इस दौरान कई घरों से शराब बरामद की गयी.

कमोड के डिब्बों के बीच बना था सीक्रेट बॉक्स

थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता के अनुसार, ट्रक संख्या एचआर 45 सी 8635 की बॉडी के अंदर एक विशेष बड़ा बॉक्स बनाया गया था. इसी बॉक्स के भीतर शराब की बोतलें छिपाकर रखी गयी थीं.

पुलिस के अनुसार, जांच और स्कैनिंग से बचने के लिए बॉक्स के चारों ओर इंग्लिश कमोड यानी टॉयलेट सीट के डिब्बे लोड किये गये थे. इस तरह शराब को अन्य सामान के बीच छिपाकर ले जाने की व्यवस्था की गयी थी.

ट्रक पलटते ही ग्रामीणों में मची शराब लूटने की होड़

दुर्घटना की सूचना पुलिस के पहुंचने से पहले ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये थे. देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गये और शराब ले जाने की होड़ मच गयी.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. इसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकाला गया और थाने लाया गया. ग्रामीणों द्वारा शराब ले जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आसपास के गांवों में छापेमारी शुरू की और कई घरों से शराब बरामद की.

दो आरोपित गिरफ्तार, अन्य की तलाश

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपितों में रामकिशोर पासवान का पुत्र सोनू पासवान तथा प्रदीप लालदेव का पुत्र अभिषेक लालदेव शामिल हैं.

पुलिस इस कथित शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें

नशेड़ियों को छुड़ाने पुलिस टीम पर पथराव, जवानों को लगी चोट; आरोपित DMCH में भर्ती

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन