पत्नी के इलाज के लिए एक महीने से फरीदाबाद में थे दंपती, पीछे से खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर

Updated:
विज्ञापन

टूटा खिड़की ग्रिल । | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी के राजनगर में एक सूने घर से लाखों रुपये की संपत्ति चोरी हो गई. चोरों ने घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कीमती सामान ले उड़े.

विज्ञापन

मधुबनी: राजनगर थाना क्षेत्र के भटसिमर गांव में एक सूने घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. चोरों ने घर के अंदर कई पेटी-ट्रंक और आलमारी तोड़कर करीब दो लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. चोरी किये गये सामान और नकदी की कुल कीमत करीब आठ लाख रुपये बतायी जा रही है.

विज्ञापन

पत्नी के इलाज के लिए फरीदाबाद गये थे गृहस्वामी

मिली जानकारी के अनुसार, भटसिमर निवासी मंगनू मिश्र अपनी पत्नी का इलाज कराने फरीदाबाद गये हुए हैं. बताया गया कि वह करीब एक महीने से वहीं रह रहे हैं. इसी दौरान उनका घर सूना पड़ा था.

इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर की खिड़की की ग्रिल तोड़ दी और अंदर प्रवेश कर गये. घर में घुसने के बाद चोरों ने कई पेटी-ट्रंक और आलमारी को तोड़कर सामान खंगाला.

दो लाख नकद और जेवर समेत 8 लाख की चोरी

चोर घर से करीब दो लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान ले गये. पीड़ित पक्ष के अनुसार, नकदी और चोरी गये सामान को मिलाकर करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने की बात कही गयी है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित मंगनू मिश्र के साले थाना क्षेत्र के बड़हरा निवासी पवन झा ने राजनगर थाना में आवेदन दिया.

आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है और चोरी की घटना से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़ें

कमला नदी में लाल पन्नी में लिपटा शव मिलने से सनसनी, मूर्ति विसर्जन के दौरान लोगों की पड़ी नजर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन