कमला नदी में लाल पन्नी में लिपटा शव मिला, पहचान नहीं, पुलिस ने दी सफाई

Updated:
विज्ञापन

कमला नदी में पन्नी से लिपटा पानी में तैरते शव | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी के बाबूबरही थाना क्षेत्र में कमला नदी में लाल पन्नी में लिपटा एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई. विश्वकर्मा पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन के लिए नदी पहुंचे लोगों ने शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. शव की पहचान और बहाने को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों के दावे अलग-अलग हैं.

विज्ञापन

मधुबनी: बाबूबरही थाना क्षेत्र में बक्साही गांव के निकट कमला नदी में लाल रंग की पन्नी में लिपटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा विसर्जन के लिए नदी पहुंचे लोगों की नजर शव पर पड़ी. दुर्गंध आने के बाद लोगों ने आसपास तलाश की, तो नदी के किछेड़ में पन्नी में लिपटा शव दिखाई दिया.

विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के दौरान शव पर पड़ी नजर

स्थानीय लोगों के अनुसार, विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति विसर्जित करने के लिए कुछ लोग कमला नदी में गये थे. इसी दौरान उन्हें दुर्गंध महसूस हुई. लोगों ने आसपास देखा तो लाल रंग की पन्नी में लिपटा शव नदी के किछेड़ में पड़ा दिखाई दिया.

शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा होने लगी. मौके पर मौजूद लोगों ने आशंका जतायी कि शव अज्ञात व्यक्ति का हो सकता है और संभव है कि उसे कहीं से नदी की धारा में प्रवाहित किया गया हो.

शव बहाने को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों के दावे अलग

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों की ओर से दावा किया गया कि पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने बांस के सहारे शव को नदी की धारा में बहा दिया. हालांकि, थाना प्रभारी ने इस बात से साफ इनकार किया है.

थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही लोगों ने शव को नदी की धारा में बहा दिया था. पुलिस के पहुंचने के समय शव मौके पर मौजूद नहीं था.

फिलहाल शव की पहचान और घटना से जुड़ी परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी हुई है.

यह भी पढ़ें

राधे गोपाल मंदिर की जमीन की कथित फर्जी खरीद-बिक्री पर FIR, 7 लोगों पर आरोप

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन