हरलाखी में आदर्श विद्या निकेतन का उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा

Updated:
विज्ञापन

आदर्श विद्या निकेतन का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते प्रमुख | Prabhat Khabar Network

रविवार को हरलाखी प्रखंड में आदर्श विद्या निकेतन विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस नए मॉडल स्कूल से ग्रामीण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा का बेहतर वातावरण मिलेगा.

विज्ञापन

Madhubani News: हरलाखी प्रखंड में रविवार को आदर्श विद्या निकेतन विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया. प्रखंड प्रमुख गोपाल दास ने विद्यालय का शुभारंभ किया. इस अवसर पर आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और अन्य स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने नए मॉडल स्कूल की शुरुआत का स्वागत किया.

ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक माहौल

प्रखंड प्रमुख गोपाल दास ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि मॉडल स्कूलों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा का बेहतर वातावरण मिलेगा, जिससे उनका भविष्य और अधिक उज्ज्वल होगा.

उन्होंने विद्यालय परिवार से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने की अपील भी की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन