मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना, घर-घर जाकर आशा कार्यकर्ता करेंगी गैर संचारी रोगों की जांच

Updated:
विज्ञापन

बैठक में सीएचसी डॉ मुकेश कुमार व अन्य

मधुबनी में 'जांच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार' अभियान शुरू हो गया है. 30 नवंबर तक चलने वाले इस विशेष स्वास्थ्य अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग करेंगी. इसका उद्देश्य गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान कर उचित उपचार सुनिश्चित करना है.

विज्ञापन

Madhubani PHC campaign: मधुबनी जिले के झंझारपुर पीएचसी में मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना 'जांच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार' को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को इस अभियान को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ सफल बनाने का सख्त निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

30 नवंबर तक चलेगा विशेष स्वास्थ्य अभियान

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि यह अभियान 2 सितंबर से शुरू हो चुका है और 30 नवंबर तक लगातार चलाया जाएगा. इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग करेंगी. स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अभियान के तहत प्रतिदिन 1500 लोगों की स्वास्थ्य जांच का बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

ASHA workers door-to-door: गंभीर बीमारियों की होगी घर बैठे पहचान

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे मरीजों की समय पर पहचान करना है, जिन्हें अब तक अपनी गंभीर बीमारी का कोई अ अता-पता नहीं चल पाया है. स्क्रीनिंग के दौरान बीपी, शुगर, कैंसर, हृदय रोग, किडनी, लीवर रोग और एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों की पहचान की जाएगी. इसके बाद चिह्नित मरीजों की सूची तैयार कर उनकी आगे की जांच और उचित उपचार सुनिश्चित किया जाएगा.

Mukhyamantri health scheme: स्वास्थ्य कर्मियों की टीम और निगरानी की व्यवस्था

इस महत्वपूर्ण कार्य में सीएचओ से लेकर पीएचसी और एपीएचसी तक के सभी स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है. आशा कार्यकर्ताओं के दैनिक कामकाज की कड़ी निगरानी आशा फैसिलिटेटर द्वारा की जाएगी. बैठक में प्रबंधक झा गिरीश कुमार, बीएमई रामचंद्र कुमार, अंकित कुमार, संजय कुमार और रामस्वरूप राम सहित कई अन्य प्रमुख स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें... उत्तर बिहार में 5 से 9 सितंबर तक झमाझम बारिश, छह जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन