551 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, कृष्णमय हुआ अररिया का माहौल

Updated:
विज्ञापन

551 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

अररिया में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 551 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा। तीन दिवसीय आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मेलों की धूम रहेगी।

विज्ञापन

Krishna Janmashtami: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अररिया ठाकुर टोल स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर से एक भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई. इस धार्मिक अनुष्ठान में 551 कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर करीब तीन किलोमीटर लंबी यात्रा पूरी की. इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन

Kalash Yatra: शुगरवे नदी के रिवर फ्रंट से भरा गया जल

यह कलश यात्रा अररिया ठाकुर मोहल्ला से आरंभ होकर शुगरवे नदी के रिवर फ्रंट तक पहुंची. वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं ने पवित्र कलश में जल भरा. इसके पश्चात यात्रा दुर्गा भगवती मंदिर की परिक्रमा करते हुए वापस पूजा स्थल पर पहुंचकर पूरी भव्यता के साथ संपन्न हुई.

Image

Radha Krishna Mandir: अतिथियों ने फीता काटकर किया शुभारंभ

कलश यात्रा का शुभारंभ गंगा प्रसाद ज्वैलर्स के प्रोपराइटर राजीव कुमार, मुखिया प्रतिनिधि चंदन झा, थानाध्यक्ष अर्पण कुमार, जिला परिषद सदस्य मो. रेजाउद्दीन और मो. कलाम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस दौरान पूजा समिति की ओर से सभी अतिथियों को मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग और दोपट्टा देकर सम्मानित किया गया.

सामाजिक एकता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

श्री श्री 108 कृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति, पछवारी टोला की ओर से यह आयोजन दूसरे वर्ष किया जा रहा है. समिति सदस्य मो. कलाम ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलकर उत्सव मनाते हैं. तीन दिवसीय इस आयोजन के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, मीना बाजार और झूले का आनंद उठाया जा सकेगा. इस अवसर पर बबलू साहू, अशोक ठाकुर, सरोज ठाकुर और चंदन झा सहित कई लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें... बेटे को जहर देकर मारने वाली कलयुगी मां एसकेएमसीएच से पुलिस को चकमा देकर फरार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन