इन 5 स्कूलों के बच्चों के लिए जरूरी खबर, शनिवार से दूसरे विद्यालय में जाकर करनी होगी पढ़ाई

Updated:
विज्ञापन

कक्षा में पढ़ाई करते छात्र-छात्राएं (सांकेतक, AI जेनरेटेड)

घोघरडीहा में पांच भवनहीन या अस्थायी स्थानों पर संचालित स्कूलों को नजदीकी विद्यालयों में टैग किया गया है. शनिवार से बच्चों की पढ़ाई नए विद्यालयों में होगी. शिक्षकों को भी वहीं वर्ग संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

मधुबनी विद्यालय स्थिति: प्रखंड के पांच भवनहीन या निजी भवन और खुले स्थानों में संचालित विद्यालयों को अब नजदीकी विद्यालयों में टैग कर दिया गया है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ललन कुमार ने इस संबंध में पत्र जारी किया है. आदेश के अनुसार शनिवार से इन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को टैग किए गए विद्यालयों में जाकर पढ़ाई करनी होगी. संबंधित शिक्षकों को भी वहीं वर्ग संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन पांच विद्यालयों को किया गया टैग

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र के अनुसार, जिन विद्यालयों का अपना भवन नहीं है या जो निजी भवन अथवा खुले स्थान पर संचालित हो रहे हैं, उन्हें नजदीकी विद्यालयों में शिफ्ट किया जाना था. इसी क्रम में पांच विद्यालयों को टैग किया गया है.

नया प्राथमिक विद्यालय हुलासपट्टी नवटोलिया को कन्या प्राथमिक विद्यालय हुलासपट्टी से टैग किया गया है. वहीं नया प्राथमिक विद्यालय बेलही टोल को प्राथमिक विद्यालय दाहापट्टी से जोड़ा गया है.

इसी तरह नया प्राथमिक विद्यालय मैनही इसलामपुर को नया प्राथमिक विद्यालय पूर्णदही, नया प्राथमिक विद्यालय विक्रमरही पुनर्वास को प्राथमिक विद्यालय विक्रमरही और प्राथमिक विद्यालय बसुआरी गोठ मुसहरी को मध्य विद्यालय बसुआरी में टैग किया गया है.

शनिवार से टैग स्कूल में होगी पढ़ाई

जारी निर्देश के अनुसार शनिवार से संबंधित विद्यालयों के सभी छात्र-छात्राओं को टैग किए गए विद्यालय में जाकर पढ़ाई करनी होगी. अब इन विद्यार्थियों की कक्षाएं निर्धारित नजदीकी विद्यालय में संचालित की जाएंगी.

विद्यालयों के शिक्षकों को भी टैग किए गए स्कूल में पहुंचकर वर्ग संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. इससे भवनहीन या अस्थायी स्थानों पर संचालित विद्यालयों के बच्चों की पढ़ाई को व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

भवन नहीं होने से थी परेशानी

इन विद्यालयों को नजदीकी स्कूलों से टैग करने का उद्देश्य बच्चों को नियमित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है. विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद अब संबंधित विद्यार्थियों और शिक्षकों को नए विद्यालय में ही शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल होना होगा.

यह भी पढ़ें:

घर बैठे मिलेगी स्वास्थ्य जांच की सुविधा, मधुबनी में शुरू हुआ ‘चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन