मधुबनी के मोहना में प्रसूता की मौत के बाद बवाल, एनएच-27 पर दो बार हंगामा

Updated:
विज्ञापन

प्रसूता की मौत के बाद बवा

झंझारपुर के अपेक्स अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। एनएच-27 पर जाम और तोड़फोड़ के बाद मुआवजे को लेकर तनाव बना हुआ है।

विज्ञापन

Madhubani Crime News: मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र के मोहना स्थित कथित अपेक्स अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद गुरुवार देर रात से शुक्रवार दोपहर तक भारी हंगामा मचा रहा. ऑपरेशन के बाद महिला की मौत से भड़के परिजनों और ग्रामीणों ने दो बार एनएच-27 को जाम कर दिया. इस दौरान अस्पताल में जमकर तोड़फोड़, पथराव और कारपेंटर की पिटाई की गई, जिसके बाद अस्पताल का पूरा स्टाफ फरार हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Pregnant Woman Death: गलत ऑपरेशन का आरोप और रेफर के बाद मौत

मृतका की पहचान मोहना गांव निवासी ललन सदाय की पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार बुधवार को गुड़िया देवी का ऑपरेशन किया गया था और बच्चा भी हुआ, लेकिन आरोप है कि गलत ऑपरेशन के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई. गंभीर स्थिति को देखते हुए गुरुवार को उसे दरभंगा के अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

शव घर भेजने पर भड़के ग्रामीण, अस्पताल पर हमला

मौत की खबर मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण अपेक्स हॉस्पिटल पहुंच गए और एनएच-27 को जाम कर दिया. पुलिस-प्रशासन ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया, लेकिन आरोप है कि रात करीब 11 बजे दरभंगा से शव चुपके से घर भेज दिया गया. इससे गुस्साए ग्रामीण दोबारा अस्पताल पहुंचे और जमकर तोड़फोड़ की. बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा.

मुआवजे पर अड़े परिजन, चेक लेने से इनकार

शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव मोहना गांव लाया गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने शव को अस्पताल के सामने रखकर मुआवजे की मांग शुरू कर दी. परिजन चार लाख रुपये नकद या सीधे बैंक खाते में देने की मांग पर अड़े रहे. अस्पताल प्रबंधन चेक देने को तैयार था, लेकिन सहमति नहीं बन पाई. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कई दौर की वार्ता के बाद भी मामला नहीं सुलझ सका.

यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर में सनसनी: बेटे को जहर देकर मारने वाली कलयुगी मां एसकेएमसीएच से पुलिस को चकमा देकर फरार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन