महापर्व शुरू, नहाय खाय आज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Nov 2016 5:48 AM
मधुबनी : आस्था का पर्व छठ शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू होगा. इससे पूर्व गुरुवार को माछ – मरूआ त्याग किया गया. प्राय: हर घर में प्याज लहसुन, मसूर सहित ऐसे पदार्थ के सेवन को परित्याग किया गया जो पूजा में वैध नहीं है. अरबा अरबाईन खाया. दिन भर महिलाएं पर्व के लिए […]
मधुबनी : आस्था का पर्व छठ शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू होगा. इससे पूर्व गुरुवार को माछ – मरूआ त्याग किया गया. प्राय: हर घर में प्याज लहसुन, मसूर सहित ऐसे पदार्थ के सेवन को परित्याग किया गया जो पूजा में वैध नहीं है. अरबा अरबाईन खाया. दिन भर महिलाएं पर्व के लिए गेहूं को धो, साफ करने में व्यस्त रही.
बाजारों में कपड़े की दुकान पर खरीदारों की भीड़ बढ़ गयी है. केला की दुकानें सज गयी है. बाजार में हर ओर नारियल, केला, सेब, दउरी, कोनियां की दुकानें ही नजर आ रही है. व्यापारियों ने पर्व को देखते हुए कई प्रकार के केला को स्टॉक करना शुरू कर दिया है. सब्जी बाजार से बैंगन, मूली, कद्दू की अब कम बिक्री हो रही है. वहीं गोभी, परवल की बिक्री बढ गयी है. चार दिनों तक चलने वाले आस्था के पर्व छठ का खरना शनिवार को होगा एवं रविवार को लोग अस्ता चलगामी सूर्य एवं सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










