छठ घाटों की मुखिया करायेंगे सफाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Nov 2016 5:46 AM
विज्ञापन
तैयारी. निजी नाव के परिचालन पर लगी रोक मधुबनी : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने छठ पर्व से संबंधित विधि-व्यवस्था की बैठक की. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, मधुबनी दीपक बरनवाल भी उपस्थित थे. इस दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से एसडीओ एवं एसडीपीओ को […]
विज्ञापन
तैयारी. निजी नाव के परिचालन पर लगी रोक
मधुबनी : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने छठ पर्व से संबंधित विधि-व्यवस्था की बैठक की. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, मधुबनी दीपक बरनवाल भी उपस्थित थे. इस दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से एसडीओ एवं एसडीपीओ को सुरक्षा को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये. जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष तालाबों में पानी अधिक रहने के कारण व्रतियों को साथ अनहोनी की संभावना अधिक है.
ऐसे में संवेदनशील एवं अति संवेदनशील घाटों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाये. ऐसे घाट पर रोशनी, ध्वनि विस्तारक यंत्र, तीन फुट पानी में बैरिकेटिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. बैरिकेटिंग पर लाल कपड़े से खतरा का चिह्न प्रदर्शित किया जायेगा.
घाट पर नहीं होगी पार्किंग
घाट पर गाडी पार्किंग नहीं होगी. ड्राप गेट लगाकर गाडियों का रूट बदल देने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही छठ पूजा के दौरान सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर कार्यरत चिकित्सकों का मोबाइल नंबर अनुमंडल स्तरीय नियंत्रण कक्ष में रखे जाने को कहा गया. बैठक में अपर समाहर्ता डीएन झा, उप विकास आयुक्त हाकिम प्रसाद, सभी एसडीओ, एसडीपीओ, डीसीएलआर, एसडीसी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.
वाच टावर से होगी निगरानी
शहरी क्षेत्र में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील घाट पर वाच टॉवर की व्यवस्था निश्चित रूप से करने का निर्देश दिया. वहीं मुख्य घाटों पर आतीशबाजी पूरी तरह से बंद रहेंगे. डीएम श्री सिंह ने शहरी क्षेत्र के तालाबों के घाटों की सफाई के लिये नगर निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति की राशि से मुखिया को छठ घाट की सफाई कराने का निर्देश दिया. बिजली विभाग के अभियंता को बिजली का लूज तार अथवा कम उँचाई वाले बिजली तार को सुव्यवस्थित कराने का निर्देश दिया.
स्थानीय गोताखोरों, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंन्द्र के स्वंय सेवको की प्रतिनियुक्ति घाट पर नाम के साथ करने को कहा. बैठक में नहाय-खाय के दिन से ही अर्घ देने वाले पोखर में निजी नाव के परिचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया. वहीं संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील घाट पर नाव की व्यवस्था करने को कहा. इस नाव से घाटों की पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया. पेट्रोलिंग किये जाने वाले नाव पर 10-12 फुट का बांस, रस्सी आदि की व्यवस्था करने को कहा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










