घाट पर रहेगी एंबुलेंस की सुविधा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Nov 2016 5:13 AM

विज्ञापन

घाट पर पटाखा फोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई मधुबनी : जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने छठ के दौरान भीड़ में पटाखा नहीं छोड़ने की सलाह लोगों को दी है. कहा है कि इससे भीड़ में अचानक ही भगदड़ मचने की संभावना बन जाती है. जिससे गंभीर हादसे भी हो सकते हैं. ऐसे लोगो के […]

विज्ञापन

घाट पर पटाखा फोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

मधुबनी : जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने छठ के दौरान भीड़ में पटाखा नहीं छोड़ने की सलाह लोगों को दी है. कहा है कि इससे भीड़ में अचानक ही भगदड़ मचने की संभावना बन जाती है. जिससे गंभीर हादसे भी हो सकते हैं. ऐसे लोगो के उपर प्रशासन की निगाहें होगी. डीएम ने कहा है कि घाटों पर विशेष तौर पर ऐसे होमगार्ड जवानों की तैनाती की जायेगी जो भीड़ में पटाखा छोड़ने वाले लोगों पर नजर रखेंगे और इन्हें भीड़ में पटाखा छोड़ने से मना करेंगे.
श्री सिंह बुधवार को शहर के कई प्रमुख तालाबों का निरीक्षण कर रहे थे. इस दौरान विधायक समीर महासेठ, एसपी दीपक बरनवाल, डीडीसी हाकीम प्रसाद, एसडीओ शाहिद परवेज, कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा, वरीय समाहर्ता नरेश झा, सहित कई अधिकारी व समाजसेवी उपस्थित थे.
सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
छठ घाट पर पूजा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे. पूरे जिले में 1000 होमगार्ड के जवान प्रतिनियुक्त किये जायेंगे. इसके अलावे सभी सीओ, थाना प्रभारी व अन्य अधिकारियों को घाटों का निरीक्षण करने का आदेश जिला पदाधिकारी ने दिया है. असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिये सादे लिबास में पुलिस बल व अधिकारी घाटों पर तैनात होंगे. इसमें कोताही बरतने वाले अधिकारी के उपर भी कार्रवाई की जायेगी.डीएम गिरिवर दयाल सिंह ने सीएस को घाटों पर बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
साथ ही एंबुलेंस भी घाटों पर उपलब्ध कराने को कहा है.
घाटों की सफाई व सुरक्षा का लिया जायजा, दिये कई आवश्यक निर्देश
सादे लिवास में घाटों पर रहेंगे पुलिस के अधिकारी व जवान
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन