ePaper

विवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Updated at : 30 Sep 2024 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

विवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलवा पंचायत के वार्ड नंबर चार शर्मा टोला में एक विवाहित कारो देवी की मौत सुसराल में हो गयी. मृतिका के पिता छोटकन शर्मा ने बेटी हत्या का आरोप पति अरविंद शर्मा व परिजनों पर लगाया है. इधर, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.जानकारी के अनुसार पिपरा थाना क्षेत्र के बसहा वार्ड नंबर सात निवासी छोटकन शर्मा की पुत्री कारो देवी की शादी दो साल पहले गम्हरिया भेलवा वार्ड नंबर चार निवासी सुर दास के पुत्र अरविंद शर्मा के साथ हुई थी. मृतिका के पिता छोटकन शर्मा एवं माता कमला देवी ने बताया कि जब शादी हुई तब से दमाद अरविंद किसी न किसी मांग को लेकर मारपीट करता था. हाल ही में बाइक की मांग की, जो हम लोन लेकर उसे दिये, लेकिन दहेज की मांग निरंतर बढ़ा ही गया दमाद का चरित्र सही नहीं था. उसका दूसरे महिला के साथ अवैध संबंध था. मेरी बेटी अवैध संबंध को लेकर बराबर विरोध कर रही थी. इस बात को लेकर मेरी बेटी को दमाद एवं उनके भाई व भौजाई मारपीट करता था. सोमवार को सूचना मिली कि बेटी को दमाद अरविंद ने मार दिया है और सभी घर छोड़कर फरार हो गया है. इसके बाद जब हम भेलवा पहुंचे तो मेरी बेटी बेड पर मृत अवस्था में पड़ी थी. घर में एक चौकी था , जिस पर शव पड़ा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन