शाहपुर फुलवरिया में महिला का मिला शव

Updated:
विज्ञापन
शाहपुर फुलवरिया में महिला का मिला शव

थाना क्षेत्र की शाहपुर पंचायत के फुलवरिया टोला में संदेहास्पद स्थिति में महिला का शव मिला.

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा. थाना क्षेत्र की शाहपुर पंचायत के फुलवरिया टोला में संदेहास्पद स्थिति में महिला का शव मिला. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार एएसआइ ब्रजेश कुमार अन्य पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि मो रईस के बरामदा में चौंकी पर एक एक शव पड़ा हुआ है. जिसकी पहचान मो रईस की 19 वर्षीया पत्नी जुमनी खातून के रूप में हुई. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पूर्व से उपस्थित मृत जुमनी खातून के दादा मो ताहिर निवासी सागरदीना थाना बिहारीगंज ने बताया कि जुमनी की शादी करीब पांच महीने पहले फुलवरिया टोला निवासी मो रईस के साथ हुई थी. मृतका के माता-पिता कश्मीर में रहते हैं. शुक्रवार की सुबह जानकारी मिली कि जुमनी खातून की मृत्यु हो गयी है. उसी खबर पर आये तो देखे कि जुमनी का शव पड़ा हुआ है. जांच पड़ताल में शव के बारे में जानकारी मिली कि मो रईस की लगभग 19 वर्षीया पत्नी जुमनी खातून के पति घर से फरार हो गये. थानाध्यक्ष संतोष कुमार शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया. हत्या या आत्महत्या की गुत्थी उलझी लोगों का कहना है कि जुमनी खातून की मृत्यु फांसी लगा कर हुई. जुमनी खातून के के चेहरे पर जख्म व गले के चारों तरफ काला स्याह दाग पड़ा हुआ है. वैसे थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी ने आवेदन दाखिल नहीं किया है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन