24 घंटे में 27 अपराधी गिरफ्तार, स्मैक, हथियार और अवैध शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
पुलिस द्वारा जारी पोस्टर | Prabhat Khabar Network

पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति | Prabhat Khabar Network

पुरा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 24 घंटे में 27 अपराधियों को पकड़ा है. इस दौरान नशीले पदार्थ, अवैध हथियार और शराब की बड़ी खेप जब्त की गई. पुलिस ने दावा किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन

Police Action: मधेपुरा जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बीते 24 घंटे में विभिन्न मामलों में 27 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने इस दौरान मादक पदार्थ, अवैध शराब, हथियार और चोरी का सामान भी बरामद किया. वाहन जांच अभियान के दौरान 22 हजार रुपये समन राशि के रूप में वसूले गए.

एनडीपीएस और शराब मामलों में सबसे ज्यादा गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार एनडीपीएस एक्ट के तहत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं अवैध शराब की बरामदगी और शराब सेवन के मामलों में सात लोगों को पकड़ा गया. इनमें चार आरोपी अवैध शराब के साथ और तीन शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किए गए. इसके अलावा तीन वारंटी, चोरी के आरोप में दो, आर्म्स एक्ट में एक तथा अन्य मामलों में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.

कई थानों में हुई बड़ी बरामदगी

चौसा थाना क्षेत्र से दो देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए. मुरलीगंज थाना पुलिस ने 9.80 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, एक डिजिटल तराजू, एक मोटरसाइकिल और 12 लीटर देशी चुलाई शराब जब्त की. सिंहेश्वर थाना पुलिस ने 11 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, छह लाइटर और तीन मोबाइल बरामद किए.

शराब और चोरी का सामान भी मिला

उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र से 42.500 लीटर देशी चुलाई शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई. सदर थाना पुलिस ने 30 लीटर देशी चुलाई शराब, जबकि ग्वालपाड़ा थाना ने पांच लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की. गम्हरिया थाना पुलिस ने बिजली ट्रांसफार्मर का चोरी किया गया सामान और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की.

अभियान रहेगा जारी

Police Action: मधेपुरा पुलिस ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब कारोबार और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भविष्य में भी इसी तरह सघन कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन