ससुराल जा रहा युवक सड़क दुर्घटना में घायल

Updated:
विज्ञापन
ससुराल जा रहा युवक सड़क दुर्घटना में घायल

पुरैनी का आंबेडकर चौक के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हुआ, घर से युवक ससुराल जा रहा था.

विज्ञापन

पुरैनी. पुरैनी का आंबेडकर चौक के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हुआ, घर से युवक ससुराल जा रहा था. जानकारी के अनुसार, पुरैनी थाना क्षेत्र की औराय पंचायत अंतर्गत चंदा गांव वार्ड 12 निवासी मो मुस्ताक आलम पिता मो जाकिर अपने बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के रहठा गांव जा रहा था. इसी दौरान आंबेडकर चौक के निकट सड़क दुर्घटना में मो मुस्ताक बुरी तरह से घायल हो गया, बताया जा रहा है कि उनके सर और शरीर के कई हिस्से में चोट आयी है वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी है. घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन