आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर वितरण, एफआरएस प्रणाली से लाभुकों की हुई पहचान

Updated:
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर वितरण, एफआरएस प्रणाली से लाभुकों की हुई पहचान

बाल विकास परियोजना शंकरपुर अंतर्गत संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण किया गया.

विज्ञापन

शंकरपुर. बाल विकास परियोजना शंकरपुर अंतर्गत संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण किया गया. इस दौरान गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं व छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों के अभिभावकों के बीच पोषण युक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई. टीएचआर वितरण कार्य में विभाग द्वारा लागू एफआरएस प्रणाली का उपयोग किया गया. लाभुकों की पहचान एफआरएस के माध्यम से सुनिश्चित कर पारदर्शी तरीके से वितरण कराया गया. इससे वास्तविक लाभुकों तक योजना का लाभ पहुंचाने में सुविधा हुई तथा वितरण प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनी. सेविकाओं द्वारा लाभुकों को निर्धारित मात्रा में टीएचआर उपलब्ध कराया गया तथा बच्चों और माताओं के बेहतर स्वास्थ्य व पोषण को लेकर जागरूक किया गया. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी स्वाति कुमारी ने बताया गया कि सरकार द्वारा कुपोषण दूर करने व मातृ-शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नियमित रूप से टीएचआर वितरण कराया जा रहा है. वितरण कार्य की निगरानी महिला पर्यवेक्षिका आभा कुमारी, मीना कुमारी व सरोज कुमारी द्वारा विभिन्न पंचायतों में की गयी.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन