नव वर्ष के आगमन पर जश्न में डूबा शहर

Published at :02 Jan 2016 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
नव वर्ष के आगमन पर जश्न में डूबा शहर

2016. वर्ष के पहले दिन युवाओं ने की जम कर की मस्ती तो मंदिरों व पार्कों में लगी रही भीड़ मधेपुरा : शुक्रवार की सुबह सूर्य की लाली निकलते नूतन वर्ष 2016 का आगमन हो गया. हालांकि गुरूवार की रात जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर गयी, लोगों ने इस खुशी का इजहार अपने […]

विज्ञापन
2016. वर्ष के पहले दिन युवाओं ने की जम कर की मस्ती तो मंदिरों व पार्कों में लगी रही भीड़
मधेपुरा : शुक्रवार की सुबह सूर्य की लाली निकलते नूतन वर्ष 2016 का आगमन हो गया. हालांकि गुरूवार की रात जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर गयी, लोगों ने इस खुशी का इजहार अपने अपने तरीके से करना शुरू कर दिया था. जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में नये वर्ष का भव्य स्वागत किया गया.
युवा हो या बच्चे सभी नव वर्ष के जश्न में डूब गये. नव वर्ष 2016 के स्वागत व न्यू इयर सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए सभी वर्ग के लोग सुबह से तैयार थे. युवाओं की टोली पिकनिक स्पॉट की और जाना पंसद किया तो बूढ़े बुजुर्ग व महिला का रूख धर्म स्थलों की और था. छोटे छोटे स्कूली बच्चों ने न्यू इयर सेलिब्रेशन में बड़ों को काफी पीछे छोड़ दिया है.
उधर, बिहार का देवघर कहलाने वाले सुप्रसिद्ध सिंहेश्वर स्थान मंदिर में नव वर्ष पर पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान सहरसा सुपौल पूर्णिया, दरभंगा एवं आसपास के जिलों सहित नेपाल के तराई क्षेत्रों से भी नव वर्ष पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु सिंहेश्वर पहुंचे. लोगों में आस्था है कि सिंहेश्वर बाबा की पूजा अर्चना कर नव वर्ष का आगाज करते है. नये वर्ष पर कामनाओं की पूर्ति के लिए मंदिरों में भक्तों के पहंुचने का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा. गुलदस्ते ले कर अपनों को खास अंदाज में शुभकामना देने कोई घर तक पहंुचे तो कोई तय स्थान पहंुचे.
मनायी नव वर्ष की खुशियां
दीपावली की तरह अब नव वर्ष पर भी मिठाइयां लेकर एक -दूसरे को बधाई देने का चलन शुक्रवार को परवान पर रहा. इस बार अपने करीबी रिश्तेदारों के यहां नव वर्ष की बधाई देने के लिए लोगों ने खुब मिठाइयां पैक करायी. यार दोस्तों को इस बार मिठाई की सौगात देकर नव वर्ष की खुशियां मनायी गयी.
नव वर्ष पर उपहारों की रही बहार
नव वर्ष पर उपहारों की बहार रही. युवा व किशोर वर्ग ने ट्रेडी बीयर, आइ लव यू लिखे मोमेंटो, फूलों के गुलदस्ते आदि एक दुसरे को प्रदान कर नव वर्ष की शुभाकामनाएं दी. वहीं महिला व युवती दोस्तों को पर्स एवं गुलदस्ता भेंट की. वहीं कई छोटे-छोटे गिफ्ट का भी खुब अदान प्रदान किया गया. दोस्त को नये साल की उपहार देने जा रही स्वीटी ने कहा कि वे ऐसा गिफट अपने दोस्त को देगी जो आकार में छोटे हों ताकि देने में और रखने में सहज रहे.
चिकन व मटन का जोड़ों पर रहा डिमांड
जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में शुक्रवार को दिन से ही मांस मछली की दुकानों पर भीड़ देखी गयी. इस दौरान लोग मांस व मछली खरीद रहे थे. हालांकि शुक्रवार को होने के कारण अधिकांश लोग शाम को ही मटन व चिकन खरीद रहे थे. नये साल के अवसर पर बाजार में मटन व चिकेन के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि देखी गयी.
पिकनिक स्पॉट पर सूनापन
जिले के लोगों का स्थानीय तौर पर सिंहेश्वर स्थित नारियल विकास बोर्ड पसंदीदा पिकनिक स्पाट बना रहा. लेकिन बच्चे जगह- जगह लोग वन भोज का असली आनंद उठाते नजर आये. खेतों में ईंट का चूल्हा बना कर भात और तरकारी बनाने में मशगूल गांव के बच्चों ने नये साल पर जश्न मनाया.
शहर की सड़क रही सूनी
मधेपुरा शहर की सड़केें करीब-करीब सूनी ही रही. बहुत कम लोग खरीदारी करते नजर आये. कुछ लोग नये साल की खुशी मनाने के लिए बाहर निकल गये थे और कुछ घर में भी परिवार के साथ इस खुशी में शामिल हो रहे थे.
अच्छा है…मौसम ने दिया साथ अच्छा है… मौसम ने साथ दे दिया. पिछले दो-तीन दिनों सूर्यदेव की कृपा बनी है. मौसम खुला रहा. हालांकि शुक्रवार की सुबह कुहासे ने शहर को लपेट लिया था.
लेकिन धीरे धीरे दिन के करीब दस बजे सूर्य देवता ने लोगों को दर्शन किया. लोग बाहर निकल कर धूप का आंनद लेते हुए पिकनिक का आनंद उठाया या फिर धूप सेंकते रहे. वहीं किसान लगातार धूप के कारण गेहूं के पौधों की वृद्धि पड़ रहे असर से थोड़े चिंतित हैं. वे खुद को सिंचाई के लिए तैयार कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन