गो सम्मान दिवस पर हस्ताक्षर अभियान, एसडीओ को सौंपा प्रार्थना पत्र

Updated:
विज्ञापन
गो सम्मान दिवस पर हस्ताक्षर अभियान, एसडीओ को सौंपा प्रार्थना पत्र

गो सम्मान दिवस पर हस्ताक्षर अभियान, एसडीओ को सौंपा प्रार्थना पत्र

विज्ञापन

मधेपुरा.

गत माह से चल रहे हस्ताक्षर अभियान के बाद

गो सम्मान दिवस पर महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार को मंगलवार को समर्पित किया गया है. इसमें मुख्य रूप से डाॅ अशोक पोद्दार, डाॅ ललन कुमार ललन, डाॅ अभिषेक कुशवाहा, डाॅ अभिलाषा कुमारी, गायत्री परिवार के संजय कुमार, गौशाला के सचिव पृथ्वीराज यदुवंशी, दिलीप खंडेलवाल,सुमित वर्मा शामिल थे.. देश में गोवंश संरक्षण एवं सम्मान को लेकर एक बार फिर माहौल बनता नजर आ रहा है. “गो सम्मान आह्वान अभियान” के तहत 27 अप्रैल 2026 को देशव्यापी जन-अभियान आयोजित किया गया. इस दिन आम नागरिक एवं गो-प्रेमी अपने-अपने क्षेत्र के तहसील, ब्लॉक और अनुमंडल कार्यालयों में पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपे. जिसे जिला स्तर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री तक भेजा गया. अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि यह पहल पूरी तरह शांतिपूर्ण और संवैधानिक दायरे में रहकर की गयी. इसका उद्देश्य देसी गोवंश को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाना एवं उनके संरक्षण के लिए कानून बनाने की दिशा में सरकार का ध्यान आकर्षित करना है.

अभियान के तहत प्रमुख मांगों में देशभर में गो-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गोमाता को “राष्ट्र माता” या “राष्ट्रीय धरोहर” का दर्जा देने, गो सेवा के लिए अलग केंद्रीय कानून और मंत्रालय स्थापित करने तथा गोचर भूमि और चारा सुरक्षा नीति लागू करने की बात शामिल है. साथ ही पंचगव्य आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन