बैंकों में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

बैंकों में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
विज्ञापन
उदाकिशुनगंज.
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने किया. अभियान के दौरान विभिन्न बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. पुलिस ने बैंक परिसरों में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनकी जांच की. साथ ही बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी समीक्षा की गयी, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर नजर रखी जा सके.बैंक कर्मियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










