महिला के साथ गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
महिला के साथ गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

महिला के साथ गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

कुमारखंड.

श्रीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया. घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गया. पीड़िता ने दिलखुश कुमार व अमरजीत कुमार पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. दोनों आरोपी परमानंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 का निवासी है. पीड़िता की मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. श्रीनगर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन