ससमय जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने की स्थिति में पेंशन होगा बंद

Published by :Kumar Ashish
Published at :28 Apr 2026 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
ससमय जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने की स्थिति में पेंशन होगा बंद

ससमय जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने की स्थिति में पेंशन होगा बंद

विज्ञापन

मधेपुरा. जिला प्रशासन ने पत्र जारी कर लोगों से अनुरोध किया है कि जीवन प्रमाणीकरण करवायें. नहीं कराने की स्थिति में पेंशन बंद हो जायेगा. जानकारी के अनुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत संचालित सभी छह पेंशन योजनाओं तथा- मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना का निःशुल्क जीवन प्रमाणीकरण का कार्य ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से दिसंबर से ही प्रारंभ है. वही जिला के अंतर्गत कुल 237243 पेंशनधारी में से अबतक 167634 पेंशनधारी का जीवन प्रमाणीकरण का कार्य हो चुका है. इनमें शेष-69609 पेंशनधारी का जीवन प्रमाणीकरण कार्य लंबित है. वही जीवन प्रमाणीकरण के लिए बचे हुये जिला प्रशासन ने पेंशनधारियों से पत्र जारी कर कहा है कि वे नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण करा लें. ससमय जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने की स्थिति में आपका पेंशन बंद कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन